Delhi Police Commissioner: दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बने संजय अरोड़ा कौन है, जानिए उनके बारें में

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 31 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया हैं। संजय अरोड़ा तमिल नाडु कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे 1 अगस्त 2022 से बतौर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अपने पद पर कार्यभार संभालेंगे। वे दिल्ली के नए कमिश्नर के रुप में राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। संजय अरोड़ा 1998 बैच के तमिलनाडु काडर के IPS ऑफिसर है।

कौन है संजय अरोड़ा

संजय अरोड़ा वर्तमान में ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) में महानिदेशक का पद संभाल रहे थे। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले संजय अरोड़ा ने इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट जयपुर से की है। उन्होंने तमिलनाडु में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी है। 

इन पदों पर संभाल चुके है कार्यभार 

संजय अरोड़ा ने IPS अधिकारी बनने के बाद से कई पदों पर कार्यभार बखूबी संभाला। इसमें एसपी और स्पेशल टास्क फोर्स भी शामिल है। आईपीएस के पद पर रहने के दौरान उन्होंने डकैत वीरप्पन के गिरोह का भंडाफोड़ किया और कामयाबी पाई। संजय अरोड़ा की टीम को मिली सफलता के लिए उन्हें सीएम गैलंट्री मेडल से सम्मानित किया गया था। 1991 में संजय अरोड़ा ने एनएसजी से ट्रेनिंग ली थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसएसजी के गठन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कई वीरता पदक किए अपने नाम

आईटीबीपी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान संजय अरोड़ा 2000 से 2002 तक मसूरी में अकादमी में प्रशिक्षक भी थे। वह कोयंबटूर शहर में पुलिस के प्रमुख बने और चेन्नई में अपराध और यातायात के लिए अतिरिक्त आयुक्त भी रहे। बीते साल के अगस्त महीने में उन्हें ITBP का प्रमुख बनाया गया था। साल 2004 में उन्हें अपनी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल, 2014 में राष्ट्रपति पुलिस अवॉर्ड, पुलिस विशेष कर्तव्य अवॉर्ड, आंतरिक सुरक्षा अवॉर्ड और संयुक्त राष्ट्र शांति अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। अपने हर पद पर बखूबी कार्यभार संभालने के लिए समय-समय पर सम्मानित किया गया है। 

राकेश अस्थाना को नहीं मिला सेवा विस्तार

बता दें कि राकेश अस्थाना को दूसरी बार सेवा विस्तार ना मिलने से उन्हें बड़ा झटका लगा है। जाहिर है कि उन्हें केंद्र सरकार का करीबी माना जाता है। ऐसे में उनके लिए ये खबर बड़े झटके से कम नहीं है। हालांकि  पिछले साल राकेश अस्थाना IPS से सेनानिवृत्त होने वाले थे। लेकिन इसी बीच उससे महज चार दिन पहले ही उन्हें दिल्ली पुलिस पद पर सेवा विस्तार दे दिया गया था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds