Reliance Retail-Anomaly Deal: रिलायंस रिटेल ने ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर में अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के मशहूर हेयरकेयर ब्रांड ‘एनॉमली (Anomaly)’ का अधिग्रहण कर लिया है। हालांकि इस डील की वित्तीय जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन इसे रिलायंस के तेजी से बढ़ते ब्यूटी बिजनेस के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
और पढ़ें: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में बड़ा ट्विस्ट! K साइन से खुला राज, कौन-कौन आ रहा है? Khatron Ke Khiladi 15
क्या मिला रिलायंस को इस डील में?
इस अधिग्रहण के बाद रिलायंस रिटेल को एनॉमली ब्रांड के सभी ट्रेडमार्क और डिजिटल एसेट्स का पूरा स्वामित्व मिल गया है। इसका मतलब है कि अब कंपनी इस ब्रांड को अपने स्तर पर और तेजी से विस्तार दे सकती है। रिलायंस अब अपने बड़े ओमनीचैनल नेटवर्क और ब्यूटी प्लेटफॉर्म ‘Tira’ के जरिए इस ब्रांड को भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी आगे बढ़ाएगी। कंपनी का कहना है कि यह डील उनके उस विजन का हिस्सा है, जिसके तहत वे तेजी से बढ़ते ग्लोबल कंज्यूमर ब्रांड्स को मजबूत बनाना चाहते हैं।
प्रियंका चोपड़ा की भूमिका बनी रहेगी अहम | Reliance Retail-Anomaly Deal
हालांकि ब्रांड का स्वामित्व अब रिलायंस के पास है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा इस ब्रांड से जुड़ी रहेंगी। वे अब भी ‘क्रिएटिव डायरेक्टर’ की भूमिका निभाएंगी। प्रियंका ब्रांड के नए प्रोडक्ट्स, इनोवेशन और क्रिएटिव दिशा पर काम करती रहेंगी। उन्होंने खुद भी इस साझेदारी को लेकर उत्साह जताया है और ईशा अंबानी के साथ काम करने को एक बड़ा अवसर बताया है।
ईशा अंबानी ने जताई खुशी
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने इस डील पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एनॉमली को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना कंपनी की भविष्य की रणनीति के लिए बेहद अहम है।
उन्होंने कहा कि एनॉमली की ग्लोबल पहचान, क्लीन फॉर्मूलेशन और किफायती कीमत इसे खास बनाते हैं। रिलायंस अपने मजबूत रिटेल नेटवर्क और Tira प्लेटफॉर्म के जरिए इस ब्रांड को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
2021 में हुई थी एनॉमली की शुरुआत
एनॉमली ब्रांड की शुरुआत साल 2021 में प्रियंका चोपड़ा ने की थी। यह एक क्लीन, वीगन और हाई-क्वालिटी हेयरकेयर ब्रांड है, जो किफायती दाम में उपलब्ध है। शुरुआत से ही इस ब्रांड ने इंटरनेशनल मार्केट में अपनी पहचान बनाई और अब यह कई देशों में बेचा जा रहा है।
अब रिलायंस की बड़ी योजना
इस अधिग्रहण के बाद रिलायंस रिटेल का फोकस भारत के साथ-साथ ग्लोबल विस्तार पर भी रहेगा। कंपनी भारतीय बाल और स्कैल्प की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए प्रोडक्ट डेवलप करेगी। इसके साथ ही ब्रांड को अमेरिका, यूके और मिडल ईस्ट जैसे बड़े बाजारों में भी तेजी से बढ़ाया जाएगा।
एक नई शुरुआत की ओर कदम
प्रियंका चोपड़ा ने इस डील को लेकर कहा कि एनॉमली उनके लिए सिर्फ एक बिजनेस नहीं बल्कि एक पर्सनल जर्नी है, जो अब एक ग्लोबल ब्रांड बन चुकी है। उन्होंने इसे एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत बताया।
और पढ़ें: काजोल का खुलासा बेटी नीसा से 3 साल तक चला तू-तू मैं-मैं! गुस्से में तोड़ा नया फोन | Kajol News




























