दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर हंगामा: पहले बहस और फिर लड़की ने शख्स को जड़ दिया थप्पड़ | Delhi Metro Fight Video

👤 Nandani | Nedrick News 📍 Delhi 🕒 Published: 01 मई 2026, 11:06 AM 🔄 Updated: 01 मई 2026, 11:06 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Delhi Metro Fight Video: दिल्ली मेट्रो एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कोई रील या डांस नहीं, बल्कि झगड़ा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो के अंदर एक लड़की और एक शख्स के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ जाता है कि लड़की गुस्से में आकर उस शख्स को थप्पड़ मार देती है।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि दोनों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था।

और पढ़ें: तरबूज काटते ही निकला झाग! वायरल वीडियो ने उड़ाई लोगों की नींद | Watermelon foam viral video

बहस से शुरू होकर हाथापाई तक पहुंचा मामला | Delhi Metro Fight Video

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मेट्रो के अंदर एक लड़की खड़ी है और सामने सीट पर बैठे एक व्यक्ति से उसकी बहस हो रही है। शुरुआत में दोनों के बीच सिर्फ कहासुनी होती है, लेकिन धीरे-धीरे मामला गरम हो जाता है। लड़की ऊंची आवाज में बोलने लगती है और शख्स भी जवाब देता नजर आता है। इसी बीच अचानक लड़की अपना आपा खो बैठती है और शख्स को थप्पड़ मार देती है। थप्पड़ पड़ते ही माहौल और तनावपूर्ण हो जाता है। शख्स तुरंत अपनी सीट से उठता है और गुस्से में हाथ उठाता है, लेकिन वह खुद को संभाल लेता है और हाथ रोक लेता है।

यात्रियों ने किया बीच-बचाव

स्थिति बिगड़ती देख मेट्रो में मौजूद अन्य यात्री बीच में आ जाते हैं। एक महिला दोनों के बीच खड़ी होकर मामला शांत कराने की कोशिश करती है। वहीं कुछ लोग उस शख्स को समझाकर वापस बैठा देते हैं। इसके बावजूद लड़की काफी देर तक गुस्से में चिल्लाती रहती है और बहस जारी रखती है। आखिरकार मामला शांत होता है और लड़की आगे बढ़ जाती है।

सीट को लेकर विवाद की आशंका

हालांकि, इस पूरे विवाद की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो और कैप्शन के आधार पर माना जा रहा है कि सीट को लेकर ही यह झगड़ा शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि लड़की सीट चाहती थी और जब शख्स ने उसे जवाब दिया, तो बात बढ़ गई। धीरे-धीरे यह बहस गुस्से में बदल गई और फिर हाथापाई तक पहुंच गई।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

दिल्ली मेट्रो में इस तरह की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। इससे पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें लोग डांस करते, रील बनाते या फिर आपस में झगड़ते नजर आए हैं। कई बार ये घटनाएं इतनी बढ़ जाती हैं कि बाकी यात्रियों के लिए असहज स्थिति बन जाती है।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि मेट्रो प्रशासन को ऐसे मामलों पर सख्त नियम बनाने चाहिए। वहीं दूसरे ने कहा कि कभी भी महिला से बहस नहीं करनी चाहिए। कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि महिलाओं को सीट न देने पर ऐसे हालात बन जाते हैं। वहीं कई लोग इस घटना की आलोचना कर रहे हैं और सार्वजनिक जगहों पर इस तरह के व्यवहार को गलत बता रहे हैं।

और पढ़ें: यू शट अप… बाहर से किताब खरीदने पर अभिभावक पर भड़कीं प्रिंसिपल! वीडियो वायरल | Hardoi Principal Viral Video

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds