‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में बड़ा ट्विस्ट! K साइन से खुला राज, कौन-कौन आ रहा है? Khatron Ke Khiladi 15

👤 Nandani | Nedrick News 📍 Mumbai 🕒 Published: 28 अप्रैल 2026, 04:27 PM 🔄 Updated: 28 अप्रैल 2026, 04:27 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले कुछ हफ्तों से इसके 15वें सीजन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। माना जा रहा है कि यह शो जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करेगा और इस बार भी दर्शकों को खतरनाक स्टंट्स और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। हर बार की तरह इस बार भी शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते नजर आ सकते हैं।

और पढ़ें: काजोल का खुलासा बेटी नीसा से 3 साल तक चला तू-तू मैं-मैं! गुस्से में तोड़ा नया फोन | Kajol News

पुराने कंटेस्टेंट्स की भी हो सकती है वापसी | Khatron Ke Khiladi 15

इस बार शो को लेकर जो सबसे दिलचस्प बात सामने आ रही है, वह है पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए चेहरों के साथ-साथ कुछ ऐसे सितारे भी नजर आ सकते हैं, जो पहले इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। हाल ही में रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, करण वाही और फरहाना भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक खास तरह का इशारा दिया। इन सभी ने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे ‘K’ का साइन बनाते नजर आए। इसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये सभी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा हो सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

संभावित कंटेस्टेंट्स की लंबी लिस्ट

शो में कौन-कौन शामिल होगा, इसे लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कई नाम सामने आ रहे हैं। चर्चा है कि निया शर्मा, विवियन डीसेना, ईशा मालविया, अंकित गुप्ता और गौरव खन्ना जैसे सितारे इसमें नजर आ सकते हैं।

इसके अलावा हर्ष गुजराल, प्रणाली राठौड़, धनश्री वर्मा, मनीषा रानी, अविनाश मिश्रा और अन्य कई नाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि, ये सभी नाम फिलहाल संभावित हैं और मेकर्स की ओर से कोई फाइनल लिस्ट जारी नहीं की गई है।

इन सितारों का रहा है पहले भी कनेक्शन

दिलचस्प बात यह है कि जिन नामों की चर्चा हो रही है, उनमें से कई पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। निया शर्मा और करण वाही को पहले के सीजन में देखा जा चुका है। वहीं रुबीना दिलैक ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में नजर आई थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Wahi (@karanwahi)

इसके अलावा हिना खान, जैस्मिन भसीन और अली गोनी जैसे सितारे भी पहले इस शो में अपने स्टंट्स से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। ऐसे में अगर ये सितारे दोबारा लौटते हैं, तो शो और भी रोमांचक हो सकता है।

कब शुरू होगा नया सीजन?

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह शो जून 2026 के आखिर या जुलाई 2026 की शुरुआत में Colors TV पर प्रसारित हो सकता है।

बताया जा रहा है कि पिछली बार यह सीजन किसी वजह से टल गया था, जिससे फैंस काफी निराश हुए थे। लेकिन अब जब शो की वापसी की खबरें सामने आ रही हैं, तो दर्शकों में उत्साह साफ नजर आ रहा है।

फैंस में बढ़ा एक्साइटमेंट

शो के संभावित कंटेस्टेंट्स और पुराने चेहरों की वापसी की खबरों ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस शो को लेकर चर्चा कर रहे हैं और अपने पसंदीदा सितारों को स्टंट करते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़ें: सोन परी की फ्रूटी का बदला अंदाज़… 3 साल की उम्र में शुरू किया करियर अब 34 में दिखती हैं ऐसी | Sonpari Fruity

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds