चीनी सैनिकों को 10-20 साल और भारत के अग्निवीर को सिर्फ 6 महीने की ट्रेनिंग, ये होगा अंजाम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 नवम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 17 नवम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

चीन का सैनिक 4 साल का अग्निवीर नहीं : राहुल गाँधी 

राहुल गाँधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं और इसी भारत जोड़ो यात्रा यात्रा के मच से राहुल गाँधी ने मोदी सरकार की अग्निवीर योजना को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. 

Also Read- Shraddha Rape & Murder Case: लव जिहाद या युवाओं की नासमझी, पहले भी हो चुके हैं इस तरह के वारदात.

चीन के जरिये साधा मोदी सरकार पर निशाना 

मोदी सरकार पर अग्निवीर योजना योजना को लेकर राहुल गाँधी ने बयाँ दिया है किचीन का सैनिक 4 साल का अग्निवीर नहीं है. चीन के पास 10-20 साल की ट्रेनिंग है. हमारे सैनिक को आप सिर्फ 6 महीने की ट्रेनिंग दे रहे हैं. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि जब लड़ाई लगेगी उस साइड 10-20 साल की ट्रेनिंग है और हमारी साइड सिर्फ 6 महीने की ट्रेनिंग, यह कैसी देशभक्ति है. हमारे युवाओं के दिल में जो देशभक्ति की भावना है उसका मजाक उड़ाया जा रहा है और नाम अग्निवीर दे दिया है.बता दें, राहुल गांधी का ये बयान  उस समय पर आया है जब भारत और चीन के साथ सीमा पर तनाव जारी है. 

जानिए क्या है अग्निपथ स्कीम 

भारतीय सेना की इस अग्निपथ स्कीम के तहत शॉर्ट टर्म (चार वर्ष) के लिए सैनिकों की भर्ती की जा रही है. इस योजना के तहत हर साल 40-45 हजार युवाओं को सेना में शामिल किया जायेगा. युवा साढ़े 17 साल से 21 साल की उम्र के बीच के होने चाहिए. भर्तियां मेरिट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर की जा रही है. वहीं सैनिकों को 6 महीने की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग दी जायेगी. 

मध्यप्रदेश पहुंचगी यात्रा 

आपको बता दें, राहुल गांधी कांग्रेस के सीनियर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ इस समय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे हैं. वहीं कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र पहुंच चुकी है. इस वक्त यात्रा महाराष्ट्र में है, जहां से 20 नवंबर को यात्रा में शामिल सभी लोग मध्यप्रदेश में प्रवेश कर जाएंगे.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds