7 बार विदेशी धरती पर भारत सरकार के खिलाफ बयान दे चुकें हैं राहुल गाँधी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 04 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

राहुल गांधी ने विदेश में जाकर दिए थे भारत के खिलाफ बयान

हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में अपने एक लेक्चर के दौरान भारत सरकार (Indian government) पर कई सारे आरोप लगाये थे जिसकी वजह से इस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में गिरे हुए हैं. राहुल ने पीएम मोदी पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। इसके साथ-साथ उन्होंने सरकार पर जासूसी करवाने जैसे आरोप भी लगाए लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर भारत सरकार को लेकर ऐसे बयान दिए हैं इससे पहले 7 बार राहुल गाँधी ने भारत सरकार पर कई सारे आरोप लगाए हैं.  

Also Read- कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की राजनीति, छात्रों के सामने भारत सरकार पर लगाया आरोप

राहुल गांधी का 2022 में ब्रिटेन दौरा 

साल 2022 में राहुल गांधी ने लंदन (London) में आयोजित आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन (Ideas for India Conference) में हिस्सा लिया था. यहाँ पर राहुल ने कहा था कि भारतीय धरती बीजेपी के हमलों से त्रस्त है और बीजेपी भारत की आवाज को दबा रही है। उन्होंने इस दौरान सीबीआई और ईडी का बिना नाम लिए भारत की तुलना पाकिस्तान से कर डाली थी।

2018 का जर्मनी व ब्रिटेन दौरा 

2018 में राहुल गांधी ने ब्रिटेन (Britain) व जर्मनी (Germany) में भारत में बेरोजगारी के मुद्दे पर बयान दिया था। उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष होते हुए उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला किया और उन्हें तानाशाह कहा था. 

राहुल का मलेशिया दौरा 

इसी के साथ 2018 में मलेशिया (malaysia) दौरे पर गये राहुल गांधी ने नोटबंदी के खिलाफ जमकर बयान दिए। यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर उनके पास कोई नोटबंदी की फाइल लेकर आता तो वो इसे कचरे में डाल देते। उन्होंने पीएम के नोटबंदी के फैसले को सबसे बड़ी गलती करार दिया।

सिंगापुर में भी दिया राहुल ने बयान

सिंगापुर (Singapore) में Lee Kuyan स्कूल में आयोजित एक पैनल डिस्कशन में सिंगापुर  की पॉलिसी की चर्चा चल रही थी। वहां की तारीफ करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हमारे देश में सबसे अच्छी बात ये है कि कोई कुछ भी बोल सकता है, कोई कुछ भी कर सकता है लेकिन अब इस अभिव्यक्ति की आजादी को दबाया जा रहा है।

बहरीन में भारत सरकार पर बोला हमला 

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद बहरीन (Bahrain) गए राहुल गांधी ने भारत सरकार पर जमकर हमला बोला था। यहां उन्होंने एनआरआई समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार युवाओं को नौकरी देने में नाकाम है और इससे लोगों में सरकार के प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने विदेशी धरती पर ये भी कहा कि भारत सरकार लोगों के बीच नफरत फैला रही है।

2017 का अमरीका दौरा 

2017 में अमरीका (USA) दौरे पर गए राहुल गांधी ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने ‘इंडिया एट 70’ के डिस्कशन के दौरान कहा कि मोदी सरका हिंसा को बढ़ावा दे रही है और अहिंसा का विचार खतरे में है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds