ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान का कार्टून जैसा AI वीडियो देख भड़के लोग—लाहोरी चूरन का सबूत लाओ| Pakistan Ai Documentary Operation Sindoor

Nandani | Nedrick News Pakistan Published: 09 सितम्बर 2026, 09:32 PM Updated: 09 सितम्बर 2026, 09:34 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Pakistan Ai Documentary Operation Sindoor: मई 2025 में भारतीय सेना के हाथों ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मुंह की खा चुका पाकिस्तान अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फर्जी ग्राफिक्स के सहारे अपनी काल्पनिक जीत की कहानियां गढ़ने में जुटा है। पाकिस्तान एयरफोर्स डे के मौके पर जारी एक एनिमेटेड वीडियो में पाकिस्तानी हुकूमत ने दावा किया है कि उसने भारत के 32 एयरफोर्स स्टेशनों पर हमले किए और भारत के दो अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

जमीनी हकीकत से कोसों दूर इन हवाई दावों को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर फजीहत हो रही है। यूजर्स इस एनिमेटेड प्रोपेगैंडा को ‘लाहोरी चूरन’ करार देकर सबूत मांग रहे हैं।

और पढ़ें: अरबों का खजाना छोड़ बलूचिस्तान से क्यों उल्टे पांव भाग रहा है चीन… जानिए वो सच जो पाकिस्तान छिपा रहा था! China-Pakistan Relation Problems

पहलगाम के कायरतापूर्ण हमले का जवाब था ‘ऑपरेशन सिंदूर’| Pakistan Ai Documentary Operation Sindoor

हकीकत यह है कि 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में निहत्थे पर्यटकों का धर्म पूछकर गोलियां बरसाई थीं। उस बर्बर आतंकी हमले में 26 बेगुनाह लोग मारे गए थे। इसका कड़ा और करारा जवाब देने के लिए भारत ने 6 और 7 मई 2025 की दरमियानी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 आतंकी कैंपों पर सटीक एयरस्ट्राइक कर 100 से अधिक खूंखार आतंकियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर भारी तनाव पैदा हो गया था, जिसे 10 मई को दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMO) के बीच बातचीत के बाद रोका गया।

S-400 तबाह करने का सफेद झूठ

पाकिस्तान के नए वीडियो का सबसे बड़ा शिगूफा भारत के दो S-400 सिस्टम को गिराने का है। भारत पहले ही इस खोखले दावे को खारिज कर चुका है। ऑपरेशन सिंदूर के कुछ ही दिन बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया था, तब वहां S-400 सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित और तैनात दिखाई दिया था।

वास्तविकता तो यह है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 भारत का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच साबित हुआ था। भारतीय वायुसेना प्रमुख ने खुद खुलासा किया था कि इस सिस्टम की मदद से पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को खदेड़ा गया और करीब 300 किलोमीटर की रिकॉर्ड दूरी पर एक बड़े एयरबोर्न टारगेट को सटीक निशाना बनाया गया था। इस अभेद्य सिस्टम को भारत ने जनवरी 2026 में पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में भी गर्व के साथ प्रदर्शित किया था।

PoK में इन आतंकी अड्डों को किया गया था खाक

भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को साफ किया था कि जिन 9 आतंकी अड्डों को मलबे में तब्दील किया गया, उनमें शामिल थे:

  • सवाई नाला कैंप (मुजफ्फराबाद): लश्कर का मुख्य ट्रेनिंग सेंटर, जहां सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम हमले के आतंकियों ने प्रशिक्षण लिया था।
  • सैयदना बिलाल कैंप (मुजफ्फराबाद): जहां आतंकियों को हथियार चलाने, आईईडी बनाने और जंगलों में छिपने की ट्रेनिंग मिलती थी।
  • गुरपुर कैंप (कोटली): जहां 2023 में पुंछ में श्रद्धालुओं पर कायराना हमला करने वाले आतंकियों को तैयार किया गया था।

भारत के इस ऐतिहासिक और साहसी सैन्य अभियान की वास्तविकता को दुनिया के सामने लाने के लिए 15 अगस्त 2026 को डिस्कवरी चैनल और ‘discovery+’ पर ‘Declassified: Operation Sindoor’ नाम से एक विस्तृत डॉक्यूमेंट्री का पहला भाग भी रिलीज किया जा चुका है। ऐसे में पाकिस्तान का यह एनिमेटेड वीडियो उसकी अपनी अवाम को बहलाने के सिवा और कुछ नहीं है।

और पढ़ें: ईरान युद्ध की सीक्रेट रिपोर्ट लीक होने से पेंटागन में हड़कंप: 50 सैन्य अफसरों का कराया गया पॉलीग्राफ टेस्ट| Pentagon Probes Leak

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds