अब मोबाइल ऐप पर आसानी से पा सकेंगे Budget 2022 की पूरी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

एक फरवरी को देश का आम बजट पेश होगा, जिसको लेकर कापी चर्चाएं हो रहीहै। इस बार का आम बजट कई मायमों में काफी खास होने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को ये बजट पेश करेगीं। इस बार का बजट पूरी तरह से डिजिटल होगा। यानी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार भी आईपैड से बजट पढ़ेगी।

बजट को सरल और आम भाषा में भी मोबाइल एप के जरिए भी देखा जा सकेगा और साथ ही ये डाउनलोड भी हो सकेगा। इसके लिए www.indiabudget.gov.in से “union budget mobile app” को डाउनलोड करना होगा, जिससे बाद मोबाइल पर ही आप हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में आम बजट को पढ़ और समझ सकेंगे।

बजट-2022 को लाइव मोबाइल पर देखा जा सकेगा, जिसके लिए डिजिटल संसद नाम से ऐप लॉन्‍च किया गया है। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने बताया कि ऐप पर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा। इसमें दोनों सदनों के प्रतिदिन के काम की जानकारी, सदन पटल पर रखे जाने वाले पत्र के साथ 1947 से अब तक बजट पर हुई चर्चाएं भी उपलब्ध होगी।

बजट से हर साल की तरह इस बार भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। संभावना जताई जा रही हैं कि इस बजट में हर किसी के लिए कोई ना कोई सौगात सरकार की तरफ से दी जाएगी।  हालांकि इस बार के बजट में किसके लिए क्या होगा, ये तो जब निर्मला सीतारमण अपना पिटारा खोलेंगी तब ही पता चल पाएगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds