यूपी में बेखौफ बदमाश: महिला को बीच रास्ते से अगवा कर दबंगों ने किया गैंगरेप, देवर की भी की पिटाई…जानें पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 28 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश में इस वक्त चुनावी माहौल चल रहा है, जिस दौरान सूबे की सरकार राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर तमाम बड़े बड़े वादे कर रही है। सरकार के इन दावों की पोल खोलता हुआ एक मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच से सामने आया। इस मामले से पता चलता है कि यूपी में बदमाशों कितने बेखौफ हैं और राज्य की कानून व्यवस्था का क्या हाल है। 

दरअसल, बहराइच में एक महिला के साथ दंबगों ने गैंगरेप की एक घटना को अंजाम दिया। महिला अपने देवर के साथ राशन लेने जा रही थी। इस दौरान ही बाइक सवार कुछ दबंगों ने महिला का रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। दबंग महिला को घसीटने लगे। ये सब देख महिला के देवर ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और महिला को सुनसान जगह पर ले गए। यहां बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। 

घटना के कुछ ही देर बाद सड़क किनारे जा रहे लोगों ने युवक को पड़े हुए देखा। युवक ने लोगों को इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं किसी तरह दबंगों के चंगुल से छूटकर भागी महिला ने उसके साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में परिवारवालों  को बताया।

मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने इसके बारे में जानकारी दी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी किए जाने की बात कही।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds