सपा में गए अपने पिता के खिलाफ प्रचार करने उतरेगीं BJP सांसद संघमित्रा मौर्य? पार्टी को साफ किया अपना रूख

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 28 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश के चुनावी घमासान में राजनीतिक पार्टियों के बीच तीखी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप बढ़ते ही जा रहे है। योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्या ने चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका दिया ही। अब इसके बाद उनकी बेटी ने भी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्या ने BJP का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया, जिसके बाद बीजेपी को कई बड़े झटके लगे थे। वहीं मौर्य की बेटी और BJP  सांसद संघमित्रा मौर्या अभी भी बीजेपी में ही हैं। संघमित्रा बदांयू से सांसद है। इस बीच उन्होंने पिता स्वामी प्रसाद मौर्या को लेकर बड़ा बयान दिया है।

संघमित्रा मौर्य ना साफ किया कि वो बीजेपी के लिए वहां प्रचार करने नहीं जाएंगीं जहां पर उनके पिता चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें पार्टी भेजेगी तो मैं शीर्ष नेतृत्व को स्पष्ट तौर पर बताऊंगी कि मैं वहां जाने में असमर्थ हूं।  मुझे आप कहीं और भेज दें। 

पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में भी बहुत हद तक स्पष्टवादी टाइप की हूं। मैं पिताजी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने नहीं जाऊंगी। मैं वो काम नहीं कर सकती, जो कई लोग करते हैं। लोग किसी के साथ में घूमते हैं और फिर पीछे किसी और की बात करते हैं। संघमित्रा ने कहा मेरा दो रवैया नहीं है। 

इसके साथ ही संघमित्रा मौर्य ने पिछड़ों की बात पर अपने पिता का समर्थन भी किया। संघमित्रा मौर्य ने कहा कि पिताजी ने पिछड़ों को लेकर जो बात रखी, मैं पूरी तरह से उसको खारिज भी नहीं कर सकती। उसमें सच्चाई है। डॉक्यूमेंटरी प्रूफ है। आरक्षण को नजरअंदाज किया गया। संघमित्रा मौर्य ने कहा कि पिछड़ों को लेकर उनके आरोप सही थे। प्रधानमंत्री इस मामले में जरूर कुछ ना कुछ फैसला लेंगे क्योंकि उनके कानों तक ये बात पहुंच गई है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds