2 सालों तक युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा तांत्रिक, लड़की की शादी के बाद खुली-पोल तो…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 28 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

राजस्थान में एक तांत्रिक के द्वारा 2 सालों में कई बार युवती के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। घटना राजस्थान के बाड़मेर जिले की है। इस मामले में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली ये बात है कि युवती के चाचा चाची तांत्रिक को खुश करने के लिए भतीजी को उसके पास भेजा करते थे और फिर वो उसके साथ दुष्कर्म करता था। पीड़िता ने तांत्रिक के खिलाफ पीड़िता ने महिला थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मां का कई साल पहले निधन हो गया। उसके घर में सिरोही आश्रम के एक तांत्रिक का आना जाना लगा रहता था। करीब दो साल पहले उसके चाचा-चाची ने उसे तांत्रिक के पास भेज दिया, जहां उसने युवती के साथ बरन दुष्कर्म किया।

इसी के साथ पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो तांत्रिक और उसके चाचा-चाची  जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं इन लोगों से उससे किसी से भी इस घटना का जिक्र ना करने की चेतावनी दी थी। पीड़िता का कहना है कि तंत्र विद्या के डर और धमकी की वजह से वो चुपचाप ये सबकुछ सहती रही। 

पुलिस ने बताया कि मई 2021 में पीड़िता की शादी कर दी गई। हाल ही में जब  पीड़िता के पेट दर्द की शिकायत हुई, तो उसका पति उसे डॉक्टर के पास ले गया, जहां सारे मामले की सच्चाई खुलकर सामने आ गई। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पीड़िता ने अपने पति को बताया कि तांत्रिक द्वारा रेप के दौरान वो गर्भवती भी हो गई थी, लेकिन डरा-धमकाकर उसका गर्भपात करवाया दिया गया था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds