'यूपी में का बा' गाने से हुई फेमस नेहा सिंह राठौर बनी UP की बहू, जानें कौन बना उनका लाइफपार्टनर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 जून 2022, 05:30 AM Updated: 23 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

नेहा सिंह राठौर ने चुनाव के दौरान अपने बेबाक अंदाज में सवाल पूछ कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। नेहा ने चुनाव के दौरान गीत गाया था, बिहार में का बा और यूपी में का बा। जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर छा गई।

दरअसल, नेहा सिंह राठौर ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने गानों के जरिये शासन-प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए गाना गाया था। जिसके बाद वो लोगों के बीच जानी गई। अब यही नेहा राठौर मंगलवार को सात फेरो के बंधन में बंध गई। उन्होंने यूपी के अंबेडकरनगर में रहने वाले हिमांशू सिंह के साथ शादी रचाई। उनकी शादी की हर रस्में लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में की गई। ये शादी बेहदी ही सादगी से हुई और इसी के साथ नेहा राठौर यूपी की बहू बन गई।

नेहा और हिमांशु की सगाई पिछले साल ही हो गई थी और शादी जून 2021 में होने वाली थी। लेकिन कोरोना से हिमांशु की मां का निधन होने के चलते शादी को पोस्टपोन किया गया। 

गौरतलब है कि बिहार व यूपी के विधानसभा चुनाव को लेकर गानों के जरिए शासन-प्रशासन पर सवाल खड़ी करने वाली नेहा सिंह राठौर काफी तेजी से लोकप्रिय हुई। चुनाव के दौरान नेहा के गीत जन-जन की जुबान पर सुनने को मिले। नेहा का सरकार से सवाल करने का यह अंदाज खूब चर्चा में रहा। उनके इन गीतों ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थी।

बता दें कि हिमांशू सिंह अंबेडकरनगर के थाना महरुआ के गांव हीड़ी पकड़िया के मूल रूप से रहने वाले है। हिमांशू स्वतंत्र लेखक व दृष्टि कोचिंग पत्रिका के उपसंपादक हैं। जाहिर है कि बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली नेहा सिंह राठौर का जन्म 1997 में हुआ था। यूपी चुनाव के दौरान नेहा का ‘यूपी में का बा’ काफी फेमस हुआ था। उनके इस गाने को यू-ट्यूब पर 8 मिलियन से अधिक व्यूस मिल चुके है। इसके बाद नेहा ने इसी गाने के दो और पार्ट बनाए थे, और इन गानों को भी मिलियन में  व्यूस मिले। इस तरह से नेहा सोशल मीडिया के जरिये चुनाव के दौरान फेमस हो गई।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds