BJP हेडक्वार्टर में फूटा कोरोना बम, कल यहीं यूपी चुनाव को लेकर हुई थी अहम बैठक!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

देश में कोरोना की नई लहर बहुत तेजी से उठी है। इस वक्त देश में कोरोना मामलों की सुनामी आई हुई है। कुछ दिनों में ही मामले बढ़कर 2 लाख के करीब पहुंच गए। आम लोग हो या खास इस वक्त कोई इस वायरस के कहर से बच नहीं पा रहा। 

इस बीच बड़ी खबर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में सामने आई है, जहां कोरोना विस्फोट हुआ है। खबरों की मानें तो दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में एक साथ 40 से भी ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए है, जिसमें सुरक्षाकर्मियों से लेकर सफाईकर्मी और स्टाफ के अन्य लोग शामिल हैं। बता दें कि बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक से पहले सोमवार को सामूहिक परीक्षण किया गया, जिससें 42 कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए। सभी संक्रमित इस वक्त होम आइसोलेश में है। 

गौरतलब है कि बीजेपी के हेडक्वार्टर में कोरोना के ये विस्फोट ऐसे वक्त में हुआ, जब कल यानी मंगलवार को यहां यूपी चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई थी। दरअसल, बीजेपी ने एक नया प्रोटोकॉल भी शुरू किया है, जिसके मुताबिक दिल्ली की किसी भी बैठक के लिए अब हर एक कर्मचारी का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई थी, जिससे पहले ये टेस्ट किया गया। 

गौरतलब है कि इस वक्त कई बड़े नेता कोरोना की चपेट में है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज बीते कुछ दिनों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds