ढाबे में थूक लगाकर रोटी बना रहा था शख्स, कैमरे में कैद हुई घिनौनी घटना…जानिए कहां का है मामला?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 12 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश से एक बार फिर थूक लगाकर रोटी बनाने की घिनौनी घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ढाबे में एक व्यक्ति थूक लगाकर तंदूर में रोटी बनाता हुआ दिख आ रहा है। इस बार मामला राजधानी लखनऊ का है। 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो लखनऊ के काकोरी के इमाम होटल का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखने को मिल रहा कि कैसे एक शख्स ढाबे में थूक लगाकर तंदूर में रोटी बना रहा होता है। वीडियो में शख्स रोटी पकाता दिख रहा है और उसके पास ही दो अन्य युवक भी रहते हैं। इसी दौरान शख्स रोटी में थूकता है और फिर उसे तंदूर में पकने के लिए रख देता है। इस घिनौनी हरकत किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद ये मामला पुलिस तक पहुंच गया।

पुलिस ने ये वीडियो देखते ही तुरंत एक्शन लिया और मामले में मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।  फिलहाल पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।

पिछले कुछ महीनों में थूक लगाकर रोटी बनाने के कई घिनौने मामले देश के अलग अलग जगहों से सामने आ चुके है, जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ। बीते दिनों मेरठ से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जब सगाई समारोह के दौरान एक शख्स थूक लगाकर रोटी बना रहा था। बीते साल दिसंबर महीने में मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में सगाई समारोह में तंदूर कारीगर नौशाद थूक कर रोटी बनाते वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने इस पर एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds