महाराष्ट्र: गोंदिया में ट्रेन हादसा, 3 बोगियां पटरी से उतरी, 50 से अधिक घायल, 13 की हालत गंभीर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 अगस्त 2022, 05:30 AM Updated: 17 अगस्त 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

महाराष्ट्र के गोंदिया से एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आया है। जहां पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई। जिसके बाद कुल 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए जबकि 13 की हालत गंभीर बनी हुई है। ये हादसा मंगलवार और बुधवार के बीच की रात 2.30 बजे हुआ।

दरअसल, गोंदिया में यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस कारण भगत की कोठी ट्रेन के तीन डब्बे पटरी से उतर गए। जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हुए है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 यात्रियों की स्थिति गंभीर है। ये घटना मंगलवार की रात 2.30 बजे की है।

महाराष्ट्र: गोंदिया में ट्रेन हादसा, 3 बोगियां पटरी से उतरी, 50 से अधिक घायल, 13 की हालत गंभीर — NEDRICK NEWS

13 यात्रियों की स्थिति गंभीर

पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की जोरदार भिड़ंत होने के कारण बड़ा हादसा हुआ। जिसमें 13 यात्रियों की हालत गंभीर बने होने की खबर है। हादसे का शिकार हुई ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर तक जा रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सिग्नल गड़बड़ी के कारण हुआ है।

महाराष्ट्र: गोंदिया में ट्रेन हादसा, 3 बोगियां पटरी से उतरी, 50 से अधिक घायल, 13 की हालत गंभीर — NEDRICK NEWS

घटना की हो रही जांच

वहीं ताज़ा जानकारी के मुताबिक, सुबह 4.30 बजे डिब्बों की रेलिंग पूरी हुई। हादसे से प्रभावित हुई ट्रेन सुबह 5.44 पर महाराष्ट्र के गोंदिया पहुंची। फिलहाल इस हादसे के बाद रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds