Madhya Pradesh: बिजली विभाग ने शख्स को थमाया करोड़ों का बिल, बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में एक शख्स को बिजली का बिल देखकर इतना गहरा सदमा लगा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जी हां, एमपी के बिजली विभाग (Electricity Department) की एक बड़ी गलती के कारण एक शख्स की तबियत तब खराब हो गई, जब उसे करोड़ों का बिजली बिल मिला। 

दरअसल, एमपी के ग्वालियर में सरकार की ओर से संचालित बिजली कंपनी की ओर से बड़ी गलती सामने आई है। जहां बिजली विभाग ने एक परिवार का बिजली बिल (Electricity Bill) गलत छाप दिया, जिसमें छपी 3,419 करोड़ की रकम को देख शख्स बीमार पड़ गया। हालांकि बाद में परिवार को सही बिल जारी कर दिया गया है।

बिजली बिल देख उपभोक्ता की बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर की रहने वाली प्रियंका गुप्ता को 3,419 करोड़ का बिजली बिल मिला था। इस बिल में इतनी बड़ी रकम को देखकर उनके ससुर बीमार पड़ गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार की ओर से संचालित बिजली कंपनी ने इसे मानवीय गलती बताया है। जिसके बाद शहर के शिव विहार कॉलोनी के रहने वाले गुप्ता परिवार को 1,300 रुपये का एक सही बिल जारी किया है।

बिजली विभाग ने स्वीकारी गलती

बता दें कि बिजली विभाग ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। MPMKVVC के महाप्रबंधक नितिन मांगलिक ने छपे गलत बिजली बिल को मानवीय गलती करारा है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि इस गलती के लिए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फिलहाल इस गलती को ठीक कर परिवार को राहत देते हुए 1,300 रुपये का सही बिजली बिल जारी कर दिया गया है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds