शमिता शेट्टी और राकेश बापट का ब्रेकअप, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये किया कंफर्म

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 27 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

राकेश बापट और शमिता शेट्टी को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। बिग-बॉस ओटीटी से करीब आने वाले और लोगों के दिलों पर राज करने वाले शमिता और राकेश का ब्रेकअप हो गया है। इस बात की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया की जरिये फैंस को दी है।

शमिता शेट्टी और राकेश बापट के प्यार की शुरूआत बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन से हुई थी। जिसके बाद दोनों लवबर्ड्स ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया। इसके बाद शमिता शेट्टी सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 15 का हिस्सा बनी, जहां राकेश बापट शमिता के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर गए थे। हालांकि बाद में अपने हेल्थ इशूज के चलते राकेश शो से चले गए थे। इसके बावजूद दोनों के प्यार का इजहार हमेशा चलता रहता था। लेकिन अब दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने उनके फैंस को काफी मायूस कर दिया है।  

शमिता ने ब्रेकअप किया कंफर्म 

राकेश के साथ अपने रास्ते अलग करने पर शमिता शेट्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर शमिता ने अपने ब्रेकअप की जानकारी दी। मार्च से ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही थी। जिसके बाद आखिरकार शमिता ने खुद इसकी जानकारी शेयर की।

शमिता शेट्टी और राकेश बापट का ब्रेकअप, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये किया कंफर्म — NEDRICK NEWS

मैं और शमिता अब साथ नहीं- राकेश बापट 

वहीं राकेश बापट ने भी शमिता के साथ ब्रेकअप को लेकर पोस्ट शेयर किया। राकेश ने लिखा- मै बताना चाहता हूं कि मैं और शमिता अब साथ नहीं है। नियति ने हमें असामान्य परिस्थितियों में मिलवाया। शारा परिवार को प्यार और सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया। मुझे पता है कि ये जानकर आपका दिल टूट जायेगा। लेकिन आशा करता हूं कि आप हम दोनों पर अलग-अलग प्यार बरसातें रहेगे। हमेशा आपके सपोर्ट की जरूरत रहेगी। 

शमिता शेट्टी और राकेश बापट का ब्रेकअप, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये किया कंफर्म — NEDRICK NEWS

शमिता-राकेश एक-दूसरे से हुए जुदा 

जाहिर है कि सोशल मीडिया पर काफी समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें उड़ रही थी। जिसे दोनों ने ही अफवाहें बताया था। हालांकि अब दोनों ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये ब्रेकअप को कन्फर्म किया। हालांकि दोनों के ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds