क्या शादी कर चुकी हैं कंगना रनौत? वायरल तस्वीरों पर आया खुद कंगना का जवाब – Kangana Ranaut

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 26 मई 2026, 01:29 PM Updated: 26 मई 2026, 01:29 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Kangana Ranaut: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया (Social Media) पर बॉलीवुड की क्वीन काफी सुर्खियों में छाई हुई है.. वजह है उनका एक लुक.. दरअसल कंगना रनौत 40 साल की हो चुकी है और उनके फैंस उन्हें घर बसाते हुए देखना चाहते है…लेकिन वो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से अलग होने के बाद पूरी तरह से अपने करियर पर फोकस कर रही है.. न तो उनके अफेयर के चर्चे है औऱ न ही उनकी शादी की अटकलें.. ऐसे में फैंस को भी इस गुडन्यूज का बेसर्बी से इंतजार है।

लेकिन वायरल हुई पिक्चर औऱ वीडिय़ो के कारण कई फैंस को 440 वॉट का झटका लगा है, क्योंकि कंगना अचानक नजर आई है शादीशुदा लुक में, हालांकि वो इस दौरान अकेली ही थी, लेकिन अटकले उठने लगी कि अपनी लाइफ इवेंट्स को हमेशा ऑपनली शेयर करने वाली कंगना ने चोरी छिपे कर ली है शादी.. और कौन है उनके लाइफ पार्टनर…. जानेंगे क्या कहा शादी की खबरों पर कंगना ने… इस लेख में और क्या है वायरल पिक्चर और वीडियो का सच चलिए जानते हैं।

Also Read: पेट्रोल के बाद अब CNG की मार! 11 दिनों में चौथी बार दाम बढ़ें, जानें अपने शहर का नए रेट | CNG Price

क्या कंगना ने चोरी छिपे शादी कर ली? Kangana Ranaut

दरअसल कंगना (Kangana Ranaut) के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कंगना ने सफेद रंग का सूट पहना हुआ है.. लेकिन सबसे ज्यादा जिसने ध्यान खींचा वो है उनके गले में मौजूद मराठी स्टाईल का मंगलसूत्र… कंगना गेयटी गैलेक्सी के गेट से निकली और बहुत आराम से गाड़ी में बैठ कर निकल गई… लेकिन इस मंगलसूत्र ने खलबली मचा दी। सोशल मीडिया (Social Media) पर हलचल होने लगी की कंगना (Kangana Ranaut) ने चोरी छिपे शादी कर ली है.. जिसे वो फैंस से छिपा रही है.. तो कौन है उनके बैटर हाफ..तमाम चर्चा के बाद आखिरकार इस रहस्य से पर्दा उठ गया।

Also Read: फ्रिज को स्टाइलिश बनाना पड़ सकता है भारी! ये मैग्नेट्स घर में ला सकते हैं नेगेटिव एनर्जी| Fridge Vastu

फ़िल्म क्वीन का आने वाला सीक्वल – Kangana Ranaut

दरअसल सच तो ये है कि कंगना ने शादी नहीं की है बल्कि ये उनकी अपकमिंग फिल्म क्वीन 2 का लुक है.. जिसकी शूटिंग अभी हाल ही में कंगना ने शुरु की है। 2013 में कंगना की ही एक सुपरहिट फिल्म क्वीन का सिक्वल है  क्वीन 2… (Queen 2) क्वीन में आपने देखा था कि कंगना की शादी होने वाली थी लेकिन वो नहीं हो पाती जिसके बाद कंगना (Kangana Ranaut) अकेले ही हनीमून के लिए पेरिस चली जाती है और खुद को तलाशती है… वहीं क्वीन 2 (Queen 2) कंगना (Kangana Ranaut) का लुक शादीशुदा महिला का है यानि की इस फिल्म में शादीशुदा क्वीन की कहानी देखने को मिलेगी।

कंगना की टीम ने दी जानकारी – Kangana Ranaut

कंगना (Kangana Ranaut) की टीम ने बताया कि कंगना को दांतो के डॉक्टर से मिलने जाना था, और कॉस्ट्यूम चेंज करने का उनके पास टाइम नहीं था इसलिए वो इसी लुक में बाहर निकल गई लेकिन उन्हें ये अंदाजा नहीं था कि पेपराजी (Paparazzi) उन्हें इस लुक में कैच कर लेंगे। वहीं कंगना ने भी फैंस को बड़ा प्यारा सा जवाब दिया है। कंगना (Kangana) ने फैंस को आश्वासन देते हुए कहा कि वो वादा करती है कि वो फैंस से चोरी छिपे शादी नहीं करेंगी.. वो जब भी शादी करेंगी,.. सबको पता होगा.. परिवारवालो की मर्जी से खुशी के शादी करेंगी। रही बात उस लुक की तो वो केवल फिल्म की शूटिंग के लिए ही है। वेल कंगना का ऐसा कहना उनके फैंस को बड़ी राहत दे सकता है.. लेकिन अब भी सब यहीं जानना चाहते है कि आखिर वो शादी कर कब रही है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds