Jennifer Winget Marriage: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस लाखों दिलों की धड़कन जेनिफर विंगेट ने अचानक शादी करके अपने सभी फैंस को चौंका दिया है। जेनिफर ने सोशल मीडिया पर अपनी क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीरें शेयर कर अपने पति मिस्टर इश्माइल से सबको मिलवाया है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं क्या है इस शादी की पूरी कहानी।
सिर्फ करीबी लोग हुए शामिल
जेनिफर विंगेट की यह शादी जितनी खूबसूरत है, उतनी ही सीक्रेट भी थी। जेनिफर (Jennifer Winget) और विलियम इश्माइल ने भारत के शोर-शराबे और मीडिया की नजरों से दूर, यूनाइटेड किंगडम (UK) के एक बेहद खूबसूरत और पिक्चर-परफेक्ट चर्च में शादी रचाई है। यह एक पूरी तरह से प्राइवेट फंक्शन था, जिसमें सिर्फ दोनों का परिवार और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
Jennifer Winget के लुक ने उड़ाए सबके होश
बता दें कि यह एक पारंपरिक क्रिश्चियन वेडिंग (White Wedding) थी। इस फेयरीटेल वेडिंग में जेनिफर (Jennifer Winget) किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने एक बेहद खूबसूरत ऑफ-शोल्डर व्हाइट ब्राइडल गाउन पहना था, जिसके साथ सिर पर लंबा सफेद घूंघट यानी वेल कैरी किया था। वहीं उनके पति विलियम इश्माइल ने क्लासिक नेवी-ब्लू सूट और क्रीम कलर के वास्कट में बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे।
चर्च में शादी की कसमें खाने और एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद, जैसे ही यह न्यूलीवेड कपल बाहर आया, मेहमानों ने फूलों की बारिश के साथ इनका स्वागत किया। इस दौरान जेनिफर और विलियम एक-दूसरे का हाथ थामे बेहद खुश दिखे और दोनों ने एक बेहद रोमांटिक लिपलॉक के साथ अपने इस नए सफर की शुरुआत की।
शादी की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर फैंस जेनिफर के लुक के दीवाने हो गए हैं। लेकिन इन तस्वीरों के सामने आने के बाद अब हर कोई यह जानना चाहता है कि जेनिफर के पति विलियम इश्माइल आखिर कौन हैं और क्या करते हैं?
आखिर कौन हैं Jennifer Winget के पति
जेनिफर (Jennifer Winget) के पति विलियम इश्माइल कोई एक्टर या सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट जगत का एक बहुत बड़ा नाम हैं। विलियम सिंगापुर के एक बेहद सफल और जाने-माने बिजनेसमैन और बैंकर हैं। फिलहाल वह सिंगापुर की एक बड़ी कंपनी ‘MHC डिजिटल ग्रुप’ में बिजनेस डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग के डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं।
पढ़ाई-लिखाई के मामले में भी विलियम काफी आगे हैं। उन्होंने यूके की ‘यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क’ से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री ली है। इसके अलावा, वे दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में से एक, ‘UBS इन्वेस्टमेंट बैंक’ में भी करीब 10 साल तक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट्स में अपनी शानदार सेवाएं दे चुके हैं।
देखा जाए तो करण सिंह ग्रोवर से तलाक के करीब 12 साल बाद, जेनिफर ने विलियम के रूप में अपनी जिंदगी में एक बार फिर प्यार को मौका दिया है और अपने इस रिश्ते को शादी का खूबसूरत नाम दिया है।
































