हर बार हुई बेइज्जती…46 सालों में एक बार भी भारत को नहीं हरा पाया Pakistan, यहां डालिए कुछ आंकड़ों पर नजर

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

24 अक्टूबर की तारीख अब काफी नजदीक आ गई। बस कुछ और ही दिनों में क्रिकेट के फैंस का इंतेजार खत्म हो गया। इस दिन वो मुकाबला खेला जाएगा, जिसका इंतेजार फैंस हमेशा ही करते हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें इस मुकाबले में आमने सामने होगीं। क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान की भिड़त होती है, तो ये काफी रोमांच से भरी होती है। फैंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। 

24 अक्टूबर को होगी महाभिड़त

इस बार भी ऐसा ही कुछ है। भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर चर्चाएं महीनों पहले से ही शुरू हो गई। अब बस हर कोई 24 तारीख का इंतेजार कर रहा है। भारत और पाकिस्तान में से कौन वो मैच जीतेगा, ये तो उस दिन मालूम चलेगा, लेकिन मैच से कुछ दिन पहले हम कुछ वर्ल्ड कप के कुछ आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं। 

हर बार वर्ल्ड कप में हारा पाकिस्तान

ये जो आंकड़े हैं, वो पाकिस्तान को परेशानी में डालने वाले है। क्योंकि पड़ोसी हमारी टीम को आज तक वर्ल्ड कप में हराने में कामयाब नहीं हुआ। 12 बार वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़त हो चुकी हैं और हर बार पाकिस्तान ने हार का सामना किया। 

वैसे वनडे फॉर्मेट का पहला वर्ल्ड कप 1975 में खेला गया था। वहीं भारत और पाकिस्तान का पहली बार वर्ल्ड कप में आमना सामना 1992 में हुआ था। इस वर्ल्ड कप को भले ही पाकिस्तान जीतने में कामयाब हुआ हो, लेकिन तब भी उसे भारत से हार झेलनी पड़ी थी। 1992 से शुरू हुआ वो सिलसिला 2019 तक पंहुचा और लगातार 12 बार पाकिस्तान को भारत से हार मिली। इस 12 में 5 हार टी-20 फॉर्मेट की भी शामिल है। यानी 7 बार वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया है और 5 बार टी-20 में।

छठी बार होगा टी-20 वर्ल्ड कप में आमना सामना

यानी 46 सालों में पाकिस्तान भारत को एक बार फिर वर्ल्ड कप में हराने में कामयाब नहीं हुआ। टी-20 वर्ल्ड कप में इस बार भारत और पाकिस्तान का सामना छठीं बार होने जा रहा है। वैसे तो दोनों ही टीमें एक दूसरे को चुनौती देने के लिए तैयार हैं और जोश से भी भरी हैं। लेकिन आंकड़ों के लिहाज से देखें तो वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम भारत के आगे कहीं पर भी नहीं टिकती। ऐसे में जब छठीं बार आमने सामने आएगीं, तो क्या होगा? क्या भारत इस बार भी पाकिस्तान को धूल चटाने में कामयाब होगा? या इस  बार पाकिस्तान कुछ अलग कर सबको चौंकाएगा? ये देखना दिलचस्प होगा…

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds