…जब सपा नेता मांगने लगे बीजेपी के लिए वोट, वायरल हुई वीडियो, कांग्रेस ने अखिलेश से लिए मजे!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की गूंज सुनने को मिलने लगी है। खासतौर पर बात उत्तर प्रदेश की करें, तो यहां की राजनीति हमेशा ही किसी ना किसी वजह सुर्खियों में छाई रहती है। और जब यहां चुनाव होने वाले तो महीनों पहले ही जोर शोर देखने को मिल जाता है। 

सपा नेता की फिसली जुबान

ऐसा ही कुछ इस बार भी होता हुआ दिख रहा है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतरने लगी है। ऐसे में तीखी बयानबाजी, वार-पलटवार, जुबानी हमलों का दौर भी शुरू हो गया। इस बीच समाजवादी पार्टी के एक नेता ने अलग ही बयान दे दिया, जो सुर्खियों में आ गया। दरअसल, सपा नेता ने मंच से बीजेपी को वोट देने की अपील कर दी। 

जी हां, ऐसा सही में हुआ। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि समाजवादी पार्टी की रैली हो रही है। इस दौरान भगवा रंग का कुर्ता पहने एक नेता कहते नजर आ रहे हैं कि सभी भाईयों से मेरा कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की जीत, सिर्फ बीजेपी की जीत नहीं ये हमारी जीत है। जितनी मजबूती के साथ हम भारतीय जनता पार्टी को वोट करेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। 

…जब सपा नेता मांगने लगे बीजेपी के लिए वोट, वायरल हुई वीडियो, कांग्रेस ने अखिलेश से लिए मजे! 

बीजेपी से ही सपा में आए हैं नेता

हालांकि बाद में उनको जब अपनी भूल का एहसास हुआ, तो उन्होंने अपनी ये गलती सुधार ली। वीडियो बरेली में सपा नेता कैलाश बाबू मौर्य का बताया जा रहा है। वो कुछ दिनों पहले ही बीजेपी से समाजवादी पार्टी में आए हैं। 

 सोशल मीडिया पर वीडियो काफी ज्यादा चर्चाओं में हैं और लोग इसको लेकर सपा पर काफी तंज कसते नजर आ रहे हैं।

हर कोई ले रहा मजे

यूपी कांग्रेस ने वीडियो को लेकर सपा के मजे लेते हुए लिखा- ‘क्या अखिलेश यादव जी खेला कर दिए का? नई हवा है, भाजपा से मिली सपा है।’

वहीं फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इस पर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘भगवा रंग ही ऐसा है, जिसे पहनते ही इंसान बीजेपी की जय जय करने लगता है। अखिलेश यादव सत्ता तो आपको मिलेगी नहीं पर हां आपकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बीजेपी ज्वाइन करनी पड़ेगी।’

बता दें कि अगले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होंगे, जिसके लिए सभी पार्टियां कमर कसने लगी है। एक ओर विपक्ष का मकसद है कि वो इन चुनावों में बीजेपी को सत्ता से निकाल दें। वहीं बीजेपी का लक्ष्य दोबारा सत्ता में वापसी करने का है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds