कोरोना वायरस को लेकर भारत हुआ अलर्ट, सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी ये अहम सलाह

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 21 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारत सरकार ने जारी की कोरोना एडवाइजरी

चीन में कोरोना वायरस (china Corona virus) से तेजी से फ़ैल रहा है इसी के साथ कोरिया, जापान से अमेरिका समेत कई देशों में इस वायरस के मामले तेजी से बढ़ने की खबर है. वहीं इस बीच विदेशों में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए भारत सतर्क (India alert) हो गया है और इस दौरान भारत ने इस वायरस को लेकर एडवाइजरी (India issued advisory) जारी कर दी है.

Also Read- चीन में बेकाबू हुआ कोरोना, अस्पतालों और श्मशान घाट में लगी लाशों की कतार.

भारत ने दी ये अहम सलाह 

भारत में अभी तक इस कोरोना वायरस (corona virus in india) को लेकर हालात सामान्य है. लेकिन मंगलवार को भारत में कोरोनावायरस (Covid-19 India) को लेकर एक बैठक हुई है और इस बैठक में केंद्र सरकार (goverment of India ) ने स्थिति बिगड़ने से बचाने के लिए नई एडवाइजरी जारी कर दी है. यह एडवाइजरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (mansukh mandaviya) के कोविड-19 (Covid-19) को लेकर समीक्षा बैठक के बाद जारी की गई है. नई एडवाइजरी में आम जनता को भीड़भाड़ में निकलने पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है, जबकि बूस्टर डोज (Covid Vaccine booster dose ) लगवाना सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है. 

फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं

इसी के साथ नीति आयोग के मेंबर डॉ. वीके पॉल (Dr. VK Paul) ने नई एडवाइजरी की डिटेल शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि देश में फिलहाल घबराने जैसे हालात नहीं हैं. महज सावधानी के तौर पर यदि आप घर से बाहर कहीं जा रहे हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें. यह उन लोगों के लिए ज्यादा जरूरी है, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है या फिर वे किसी ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं, जिसे सरकार ने कॉमेरेडिटी कैटेगरी में रखा हुआ है.

पहले सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी ये सलाह 

वहीं भारत में मंगलवार (20 दिसंबर) को स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि कोरोना के दर्ज हो रहे मामलों का सैंपल INSACOG (Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium) प्रयोगशाला भेजा जाएं, जिससे ये पता चल सके कि कोरोना का कोई नया वेरिएंट तो नहीं. वहीं अगर नया वेरिएंट सामने आता है तो उसे ट्रैक किया जा सके.

Also Read- जानिए कितना है खतरनाक है चीन में तबाही मचाने वाला कोविड का नया वेरिएंट और क्या हैं इसके लक्षण.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds