Waxing at Home: बचाएं पार्लर का खर्च, घर बैठे ही इस आसान तरीके से करें वैक्सिंग!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

शरीर और चेहरे पर अनचाहे बाल भला किसे पसंद होते हैं। महिलाएं अक्सर ही अनचाहे बालों की वजह से परेशान रहती हैं। ऐसे में उनको हर महीने-दो महीने के बाद वैक्सिंग करानी पड़ती है। वैक्सिंग एक जरूरत है। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिनको वैक्सिंग के लिए बार-बार पार्लर जाना पसंद नहीं होता। 

ऐसे में हम आपको आज एक ऐसे बेहद ही आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप घर बैठे ही खुद वैक्स कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं। आप चीनी और नींबू की मदद से बेहद ही आसार तरीके से घर पर ही वैक्स बना सकते हैं। साथ में इस वैक्स में नैचुरल भी होगी, क्योंकि इसमें किसी केमिकल का इस्तेमाल नहीं होगा। तो आइए आपको बताते हैं घर पर वैक्स करने के इस तरीके के बारे में…

चीनी से ऐसे बनाएं वैक्स

इसके लिए आपको एक सॉस पैन में डेढ़ कप चीनी, आधा कप नींबू का रस और एक कप के करीब पानी डा दें। गैस पर धीमी आंच पर इस मिश्रण को रखें। इसको लगातार चलाते रहें, जब तक ये गाढ़ा ना हो जाएं। जब चीनी का कलर हनी जैसा हो जाए, तो इसे चेक करें कि आपकी वैक्स तैयार हुई है या नहीं। 

चेक करने के लिए आपको एक कटोरी पानी लेना होगा। इसमें वैक्स की एक बूंद डालें। अगर वैक्स कटोरी में नीचे बूंद की तरह ही जम जाए, तो आपकी वैक्स तैयार है। वहीं अगर ये फैल जाए, तो इसे अभी और पकाने की जरूरत है। इसके बाद वैक्स को ठंडा होने के लिए रख दें। 

स्ट्रिप्स ना हो तो क्या करें?

वैक्स तो तैयार हो गई, लेकिन वैक्सिंग के लिए आपको स्ट्रिप्स की भी जरूरत होगी। वैसे तो वैक्सिंग स्ट्रिप्स बाजार में आसानी से मिल जाती है। अगर आपको ये ना जिले तो आप स्ट्रिप्स के तौर पर पुरानी जींस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप स्ट्रिप्स की शेप में काटकर यूज कर सकते हैं। 

वैक्स करने का तरीका…

अब बारी आती है वैक्सिंग करने की। अगर वैक्स ज्यादा जमी हो, तो इस्तेमाल करने से पहे हल्का गर्म कर लें। वैक्स पिघली हुई होगी, तो ये अच्छे से फैलेगी। इस दौरान दो बातें याद रखें कि वैक्स हमेशा बाल उगने की दिशा में लगाए, जबकि स्ट्रिप उल्टी दिशा में खीचें। जब स्ट्रिप खींचे तो दूसरे हाथ से स्किन को टाइट करें, जिससे खिंचाव ना हो। साथ ही वैक्सिंग से पहले स्किन पर क्रीम ना लगाएं। पाउडर लगाकर वैक्स करें।

वैक्सिंग के बाद कुछ लोगों की स्किन पर रैशेज या खुजली जैसी समस्या होने लगती है। वैक्स करने के बाद स्किन को धो लें और उस पर एलोवेरा जेल लगा लें। 

DISCLAIMER: जो जानकारियां आपको दी गई हैं, वो अलग-अलग स्त्रोतों से जुटाई गई  हैं। नेड्रिक न्यूज इन जानकारियों को सिर्फ आप  तक पहुंचाने का एक जरिया  है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds