Lifebuoy, Disprin…जैसी वो 10 चीजों जिनका भारतीय करते हैं जमकर इस्तेमाल, लेकिन विदेशों में है ये बैन!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 30 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Lifebuoy साबुन, डिस्प्रिन दवा, किन्डर जॉय जैसी चीजों का इस्तेमाल अगर आपके घर में हो रहा है, तो अभी आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। भले ही भारत में इनका इस्तेमाल खूब किया जाता हो, लेकिन ऐसी कई चीजें भारत के बाहर यानी विदेशों में बैन है। क्योंकि विदेशों में इन चीजों को खतरनाक माना गया है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारें में बताने जा रहे हैं…

लाइफबॉय

लाइफबॉय का इस्तेमाल भारत में खूब होता है। भारत में ये लाइफबॉय काफी मशहूर है। आपको ऐसे कई घर मिल जाएंगे, जो इस साबुन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि अमेरिका समेत कई देशों में लाइफबॉय पर बैन लगा हुआ है। वहां ये आपको ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा। लाइफबॉय को बैन लगाने की वजह ये है कि इससे स्किन को नुकसान होने का खतरा होता है। कुछ देशों में इसका इस्तेमाल केवल जानवरों को नहलाने के लिए किया जाता है। 

डिस्प्रिन

जब भी आपको सिर दर्द होता है, तो आप झट से एक डिस्प्रिन उठाते होंगे और ले लेते होंगे। भारत के लगभग हर घर में डिस्प्रिन मौजूद होती है। जिस डिस्प्रिन का भारत में इस्तेमाल होता है, ये टैबलेट अंतरराष्‍ट्रीय मानकों पर खरी नहीं उतरी। जिसकी वजह से अमेरिका और यूरोप में डिस्प्रिन पर बैन लगा हुआ है। 

डी कोल्ड टोटल 

जुकाम होने पर डी कोल्ड टोटल का इस्तेमाल होता है। लेकिन कई देशों में ये बैन है। कुछ देशों की हेल्थ अथॉरिटीज ने इस दवा को किडनी के लिए खतरनाक माना।

रेड बुल

रेड बुल का यूज हमारे यहां खूब किया जाता है। इसका सेवन लोग एनर्जी ड्रिंक के तौर पर किया जाता है। वहीं फ्रांस-डेनमार्क में ये बैन है। क्योंकि इन देशों का मानना है कि इस ड्रिंक की वजह से हार्ट अटैक, ड्रिप्रेशन, हायपरटेंशन को बढ़ावा मिलता है। 

जेली

जेली का भी हमारे देश में काफी इस्तेमाल किया जाता है। बच्चों को ये काफी पसंद होती है। साथ ही बड़े लोग भी इसका सेवन करते हैं। इससे बनी हुई मिठाईयां और टॉफी आपको लगभग हर शॉप पर मिल जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस जैली को भारत में इतना पसंद किया जाता है, वो अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में बैन है। इसकी वजह है कि इसको स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसको खाने की वजह बच्चों का दम घुटने के कुछ मामले तक सामने आए। 

किन्डर जॉय 

किन्डर जॉय भी उन चीजों में शामिल है, जो बच्चों को काफी पसंद होती है। हमारे यहां बच्चे इसको बड़े शौक से खाते हैं। लेकिन अमेरिका में इसे भी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानते हुए बैन किया गया। यही नहीं इसे अमेरिका में खरीदकर रखना जुर्म तक है। ऐसा करने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है। 

निमुलेड दवा 

निमुलेड दवा का इस्तेमाल हमारे यहां पेन किलर के तौर पर होता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये दवाई अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में बैन है, क्योंकि इसे लीवर के लिए बेहद खतरनाक माना गया। 

अनपॉस्चुराइजड दूध 

अमेरिका-कनाडा में अनपॉस्चुराइजड दूध बैन है, क्योंकि हेल्थ अथॉरिटीज के मुताबिक इसमें खतरनाक बैक्टीरिया और किटाणू पाए जाते हैं। इसका सेवन करना खतरनाक माना जाता है। जबकि भारत में ये आसानी से मिल जाता है।

कीटनाशक

भारत में कीटनाशक का खूब इस्तेमाल होता है। कीड़ों से अपनी फसलों को बचाने के लिए किसान इसका काफी इस्तेमाल रते हैं। लेकिन ये भी सबको मालूम होता है कि ये खतरनाक होते हैं। वहीं 60 से ज्यादा कीटनाशक विदेशों में बैन हैं। माना जाता है कि खतरनाक कीटनाशक खेतों में छिड़के जाते हैं, तो ये अनाज में भी चले जाते हैं। जब वो अनाज खाते हैं तो आसानी से हमारे शरीर में पहुंच जाते है। जिसकी वजह से एलर्जी से लेकर कैंसर तक कई गंभीर बीमारियों तक का खतरा बढ़ जाता है। 

ऑल्टो 800 कार

भारत की सड़कों पर ऑल्टो 800 कार मजे से दौड़ती है। कई लोग इसे खरीदने का सपना भी देखते है, ऑल्टो और नैनो जैसी गाड़ियां ‘ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट’ क्लीयर नहीं कर पाई, जिसके चलते कई देशों में इस पर बैन लगा हुआ है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds