Anemia क्या होता है? इसके लक्षणों क्या होते है? और कैसे दूर कर सकते हैं खून की कमी? जानिए…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 30 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एनीमिया…इस शब्द के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या इसका मतलब जानते है। एनीमिया का मतलब होता है शरीर में खून की कमी। शरीर में जब रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है, तो ये समस्या होती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं इस समस्या से ज्यादा पीड़ित पाई जाती है। 

एनीमिया के बारे में जानिए…

जो भी शख्स एनीमिया से पीड़ित हो जाएं, उसके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है। उतनी तेजी से रेड ब्लड सेल्स बन नहीं पाते। एनीमिया के कई कारण होते हैं। शरीर में आयरन की कमी होने की वजह से खून कमी हो जाती है। इसकी वजह से शरीर के अंगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। 

इसके अलावा मलेरिया के बाद भी शरीर में रेड ब्लड सेल्स नष्ट हो जाते हैं। वहीं कई महिलाओं में पीरियड्स के चलते भी शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है। प्रेग्नेंसी की वजह से भी महिलाओं को एनीमिया हो जाता है। 

क्या होते है एनीमिया के लक्षण

एनीमिया के शुरुआती लक्षणों ऐसे होते हैं, जिन पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते और इग्नोर कर देते हैं। इसके लक्षणों में सांस लेने में तकलीफ, थकावट रहना, कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना, शरीर का पीला पड़ना, दिल की धड़कन तेज होना, सिर में दर्द और हाथ पैर का हर वक्त ठंडा रहना शामिल है। 

इन चीजों से दूर हो सकती है खून की कमी

अगर किसी में खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या हो जाएं, तो उसकी अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। आयरन से भरपूर चीजें खानी चाहिए। इसके अलावा डाइट में विटामिन सी और विटामिन बी 12 को भी शामिल करना चाहिए। 

किशमिश- शरीर में खून की कमी होने पर किशमिश का सेवन करना अच्छा माना जाता है। आपकी परेशानी दूर करने में किशमिश मदद कर सकती है। खून की कमी दूर करने के लिए आपको 4-5 किशमिश को गुनगुने पानी में अच्छे से धो लेना चाहिए। फिर दूध में इसे डालकर उबाल लें। गुनगुना होने पर आप इसका सेवन कर सकते हैं। दिन में ऐसा दो बार करने पर आपको फायदा दिखेगा। 

पालक- पालक भी एनीमिया की समस्या से छुटकारा दिलाता है। पालक में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसलिए जिन लोगों में खून की कमी हो जाएं वो पालक का सेवन करें। 

टमाटर- टमाटर भी इसमें आपकी मदद कर सकता है। खून की कमी होने पर टमाटर का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। सलाद, सब्जी या सूप किसी भी रूप में आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

चुकंदर- इसके अलावा चुकंदर का सेवन करने से भी खून की कमी की समस्या दूर हो सकती है। जिन लोगों को एनीमिया हो, वो रोजाना चुकंदर का सेवन करें। चुकंदर और अनार को मिलाकर जूस पीने से भी बहुत फायदा होता है। दोनों का जूस बनाकर पीने से खून बनाया सकता है। 

DISCLAIMER: जो जानकारियां आपको दी गई हैं वो अलग-अलग स्त्रोतों से जुटाई गई  हैं। नेड्रिक न्यूज इन जानकारियों को सिर्फ आप  तक पहुंचाने का एक जरिया  है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds