ऐसे पकड़ा गया 1 मिलियन डॉलर का क़ातिल, 2018 में ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या कर भागा था भारतीय

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या करने वाले शख्स को गिरफ्तार करने विदेशी पुलिस आयेगी भारत 

ऑस्ट्रेलिया (Australia) की क्वींसलैंड पुलिस (Queensland Police) भारत रवाना हुई है और इस विदेशी पुलिस का भारत आने का मकसद एक चिकित्सा सहायक (नर्स) को गिरफ्तार करना है जो कि एक भारतीय है और उस पर 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर इनाम की घोषणा करी है.

2018 में करी थी ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या  

जानकारी के अनुसार,  जिस भारतीय शख्स को गिरफ्तार करने के लिए ऑस्ट्रेलिया (Australia) की क्वींसलैंड पुलिस भारत आने वाली है वो शख्स 38 वर्षीय राजविंदर सिंह (Rajwinder Singh) है. राजविंदर सिंह आरोप है कि साल 2018 में एक समुद्र तट पर एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या दी थी. इस महिला का नाम टोया कॉर्डिंगली (Toya Cordingly)  है और वो केयर्न्स 40 किमी उत्तर में वांगेटी बीच पर अपने कुत्ते को टहला रही थी, जब 4 साल पहले उसकी हत्या कर दी गई. वहीं इस महिला को मारने के आरोप राजविंदर सिंह पर लगा था.

घटना को अंजाम देने के बाद छोड़ दिया था देश 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोप राजविंदर सिंह इस मामले में मुख्या आरोपी है और वो इनिसफेल में  चिकित्सा सहायक (नर्स) के रूप में काम करता था. वहीं कॉर्डिंगली की हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद यहां पर अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर यहां से भाग गया.

1 मिलियन डॉलर इनाम की हुई थी घोषणा

पुलिस ने इस राजविंदर सिंह को पकड़ने के लिए 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर इनाम रखा था. यह क्वीन्सलैंड पुलिस द्वारा अब तक के सबसे बड़े इनाम की पेशकश है. एजेंसी की अधिकारी सोनिया स्मिथ ने कहा कि यह अनोखा इनाम होगा.

ऐसे पकड़ा गया 1 मिलियन डॉलर का क़ातिल, 2018 में ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या कर भागा था भारतीय — NEDRICK NEWS

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी की अधिकारी सोनिया स्मिथ ने इस मामले को लेकर जानकरी दी है कि राजविंदर सिंह मूल रूप से पंजाब के बुत्तर कलां का रहने वाला है और उसकी घटना का अंजाम देने के बाद वो भारत भाग गया. वहीं उसकी अंतिम लोकेशन भारत में देखी गई है. 

भारत के लिए बनायीं गयी स्पेशल पुलिस टीम 

वहीं सोनिया स्मिथ ये भी बताया कि केयर्न्स में एक पुलिस टीम गठित की है जो कि हिंदी और पंजाबी भाषा जानते है. ये ऑफिसर्स भारत से सिंह की व्हाट्सएप्प की माध्यम से जानकारी देने वाले किसी भी भाषा को समझ सकते हैं. वहीं पुलिस मंत्री मार्क रयान ने मीडिया को बताया है कि हम जानते हैं कि लोग इस व्यक्ति को जानते हैं, वे जानते हैं कि यह व्यक्ति कहां है और हम उन लोगों से सही काम करने के लिए कह रहे हैं.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds