फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा, पत्नी के ऊपर गाड़ी चढाने के मामले में हुए गिरफ्तार, घरेलु हिंसा और नाजायज संबंध के भी है आरोप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 अक्टूबर 2022, 05:30 AM Updated: 28 अक्टूबर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

फिल्म निर्माता ने अपनी पत्नी के ऊपर चढ़ाई कार

कमल किशोर मिश्रा जो पेशे से एक फिल्म निर्माता हैं उनके खिलाफ अपनी पत्नी को वाहन से कथित तौर पर टक्कर मारने के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मिश्रा की पत्नी ने उन्हें एक अन्य महिला के साथ कार में बैठे हुए देखा था। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक उपनगर अंधेरी (पश्चिम) में एक भवन के पार्किंग एरिया में 19 अक्टूबर को यह घटना हुई थी। जिसमें मिश्रा की पत्नी घायल हो गयी थी। अंबोली थाने के अधिकारी ने बताया कि, फिल्म निर्माता की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

Also read- गाजियाबाद में पार्किंग को लेकर बहस, पुलिसकर्मी के बेटे की पीट पीटकर हत्या

घरेलु हिंसा का लगाया आरोप

फिल्म निर्माता की पत्नी ने मिश्रा पर आरोप लगते हुए कहा कि ‘वह मुझे बच्चों के सामने चप्पलों और लात-घूंसों से पीटता है, बेल्ट से भी मारता है। मेरा सिम तोड़ दिया और खर्च के लिए पैसे नहीं देता।’ अपनी आप-बीती बताते हुए बॉलीवुड प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा की पत्नी यास्मीन फूट-फूट कर रोने लगती हैं। मिश्रा को उनकी पत्नी के आरोपों के आधार पर अंबोली पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने यह कदम यास्मीन की शिकायत के 9 दिन बाद उठाया है। पुलिस ने मिश्रा को गिरफ्तार तब किया जब यास्मीन को गाड़ी से कुचलने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा था।

दूसरी महिला के साथ था नाजायज संबंध

पुलिस ने कमल की गिरफ्तारी के बाद बताया कि मिश्रा की पत्नी यास्‍मीन के पैर और सिर में इस वारदात के कारण चोटें आईं लेकिन उसकी हालत अब स्थिर है और सुधार हो रहा है। पुलिस ने आगे कहा कि, कमल की पत्नी ने पुलिस को दिए गए शिकायत में पति पर दूसरी महिला से नाजायज संबंध होने का भी आरोप लगाया है। यास्मीन द्वारा दायर की गई शिकायत में कहा गया है कि मिश्रा का किसी और महिला के साथ भी संबंध है। जब यास्मीन ने कमल किशोर मिश्रा को किसी और महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया तो पति ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

वारदात हुआ CCTV में कैद

यास्मीन आगे बताती है कि जब वह सफेद रंग की गाड़ी में दूसरी महिला के साथ जा रहे पति का पीछा करने लगी थीं, तभी उन्हें कुचलने की कोशिश की गई। यास्मीन के अनुसार, कमल ने जानबूझकर उसे अपनी कार के नीचे कुचलने की कोशिश की है। यह सारा मामला वहाँ लगे एक CCTV में कैद हो गया था और यह वीडियो यास्मीन के दावों की पुष्टि भी करता है।

Also read-ग़ाज़ियाबाद की महिला ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही बलात्कार का रचा था षड्यंत्र, पुलिस को जाँच के दौरान पता चली सच्चाई

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds