इंग्लिश स्पोकन कोर्स ने बनाई भारत के एक लड़के और इंडोनेशिया की एक लड़की की जोड़ी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 12 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एक भारतीय लड़के ने करी एक इंडोनेशिया लड़की से शादी

उत्तर प्रदेश के देवरिया में रहने वाले सनवर अली ने एक इंडोनेशिया लड़की से शादी है. जिसके बाद ये शादी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, इस शादी की चर्चा इस वजह से हैं कि ये शादी इंग्लिश स्पोकन कोर्स के दौरान हुई है.

Also Read- जानिए क्या है चाय का इतिहास, भारत में कैसे आई चाय और बन गयी लोगों की पहली पसंद.

फेसबुक पर आई फ्रेंड रिक्वेस्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सनवर अली की 2015 में इंग्लिश बोलन सीखना था जिसकी वजह से वो फेसबुक से जुड़े और उसे इंडोनेशिया से एक मिफ्ताहुल जन्नाह नाम की एक लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई और फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. इस दौरान सनवर ने इस इंडोनेशिया लड़की मिफ्ताहुल जन्नाह नाम की एक लड़की से प्यार का इजहार किया.

सनवर ने प्यार का किया इजहार

सनवर द्वार प्यार का इजहार करने के बाद लड़की ने हां करने में 6 महीने का वक्त लगा दिया. इसके बाद सनवर 2018 में लड़की से मिलने इंडोनेशिया पहुंच गया. दरअसल, जब 2017 में दक्षिण भारत मे एक तूफान आया था, जिसमे काफी तबाही हुई थी. यह समाचार जब जन्नाह ने इंडोनेशिया में पढ़ा और देखा तो सनवर से उनके व उसके परिवार के खैरियत के बारे में पूछा कि आप लोग सही सलामत है क्योंकि काफी नुकसान की खबरें आ रही है.

पहली बार विदेश की करी यात्रा

सनवर ने पहली बार हवाई जहाज की यात्रा की और पहुंच गए. 28 अगस्त 2018 को जन्नाह से मिलने इंडोनेशिया पहुंचे  वहां दोनों ने निकाह करने का फैसला लिया. सनवर ने लड़की के घर वालों को मनाया.  इसके बाद सनवर स्वदेश लौटा तो घर वालों को बताया और अपने कजिन शेर मुम्मद को लेकर 2019 में दोबारा इंडोनेशिया गया.

दूसरी यात्रा में कर ली सगाई

सनवर ने विदेश में रिंग सेरेमनी कर डाली और वहां से लौटा. उसके बाद निकाह होना था लेकिन कोविड संक्रमण के फैलने की वजह से निकाह टलता गया 2022 अक्टूबर में अनमैरिड सर्टिफिकेट व पेरेंट्स एग्रीमेंट सर्टिफिकेट तैयार कराकर इंडोनेशिया के इंडियन एम्बेसी पहुंचा, जहां रिलिजियस अफेयर दफ्तर में जहां रिलिजियस अफेयर दफ्तर में सब्मिट किया. दोनों मुस्लिम समुदाय से थे इसलिए निकाह में कोई बाधा नहीं आई.

अक्टूबर में हुई शादी

एनओसी मिलने के बाद 28 अक्टूबर 2022 को वहां के मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह सम्पन्न हुआ और 29 अक्टूबर को रिसेप्शन भी हुआ. सनवर अपनी दुल्हनिया के साथ 10 नवम्बर को देवरिया पहुंचा. जहां गांव में दावत-ए-वलीमा का आयोजन किया गया था.

कौन है ये इंडोनेशिया लड़की

जन्नाह इंडोनेशिया के मेंदान शहर में अपनी दो बहनों व मां के साथ रहती थी. पिता का पहले ही स्वर्गवास हो गया था. जन्नाह ग्रेजुएशन के साथ एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का काम करने लगी थी. वहीं इंडोनेशिया में अक्टूबर 2022 में निकाह हुआ और देवरिया के नारायणपुर गांव में 9 दिसम्बर को दावत-ए-वलीमा हुआ, जिमसें सैकड़ो लोग देशी दूल्हा और दूल्हा और विदेशी दुल्हन को देखने के लिए आए थे.  

 Also Read- Gujarat : सिर्फ एक वोटर के लिए बनता है शेरों के घर में पोलिंग बूथ.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds