Elon Musk Vs Twitter: निकाले गए कर्मचारियों को वापस बुला रहा है ट्विटर, पूर्व CEO डोर्सी ने भी मांगी माफ़ी

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

निकाले गए कर्मचारियों को वापस बुला रही ट्विटर

एलन मस्क (Elon Musk)और ट्विटर (Twitter) इन दिनों सुर्ख़ियों से हटने का नाम ही नहीं ले रही, कभी मस्क ट्विटर के पीछे और कभी ट्विटर मस्क के पीछे, तो कभी ट्विटर और मस्क दोनों कर्मचारियों के पीछे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने शुक्रवार, 4 नवंबर को करीब आधे कर्मचारियों को बाहर कर दिया था,  मस्क ने इसकी चेतवानी भी  दी थी। उन्होंने ट्वीट कर पहले ही बता दिया था की मैं 75% ट्विटर कर्मचारियों को निकल दूंगा।  दुनिया के सबसे आमिर इंसान मस्क के कंपनी के मालिक बनने के बाद उन्होंने ऐसा ही किया भी। इससे हजारों ट्विटर कर्मचारी एक झटके में बेरोजगार हो गए। भारत में तो मस्क ने ट्विटर की लगभग पूरी टीम को ही बाहर कर दिया था। लेकिन अब शायद मस्क को लग रहा हो की ये गलती हो गई तो फिलहाल मस्क ट्विटर से निकाले गए कई कर्मचारियों को वापस बुला रहे है।

Also read- जानिए भारत के ब्लू टिक यूजर्स को ट्विटर का इस्तेमाल करने के लिए कितना देना होगा चार्ज

मस्क और कंपनी के विजन के लिए जरुरी हैं कुछ कर्मचारी 

कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इनमें से कुछ कर्मचारियों को गलती से निकाल दिया गया था, जबकि कंपनी मैनेजमेंट ने कुछ लोगों को जल्दबाजी में हटा दिया था। अब कंपनी को और मस्क को यह अनुभव हो रहा है कि दोनों के विजन को आगे बढ़ाने के लिए इनमे से कुछ कर्मचारियों की जरूरत है। मस्क को ये एहसास हो की इन कर्मचारियों का काम और तजुर्बा कंपनी के लिए बहुत जरुरी है, यही वजह है कि कंपनी में उनको वापस बुलाया जा रहा है।

सारे डिपार्टमेंट से हटाए गए हैं कर्मचारी 

योएल रोथ जो ट्विटर के सेफ्टी और इन्टेग्रिटी हेड हैं उन्होंने एक ट्वीट कर बताया था कि कंपनी ने हाल ही में लगभग 50 फीसदी कर्मचारियों को निकाल दिया था, इनमे ट्रस्ट और सेफ्टी टीम के कर्मचारी भी शामिल थे। कंपनी के स्टाफ के अनुसार इसके अलावा कम्युनिकेशन्स, कॉन्टेंट क्यूरेशन, मानवाधिकार और मशीन लर्निंग एथिक्स के लिए जिम्मेदार टीमों के भी सदस्यों को निकाल दिया गया है, और साथ ही प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग टीमों से भी कुछ लोगों को निकाला है। 

डोर्सी ने खेद जताते हुए मांगी माफ़ी 

वहीं दूसरी तरफ जैक डोर्सी जो ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ (CEO) थे,  उन्होंने शनिवार को उन लोगों से माफी मांगी जो वर्तमान में ट्विटर में काम कर रहे थे और जिनकी मस्क की माइक्रोब्लॉगिंग साइट के अधिग्रहण के बाद से निकाल दिए गए थे। 

सैन फ्रांसिस्को स्थित इस कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद, डोरसी ने जोर देकर कहा कि हर किसी की वर्तमान स्थिति के लिए उन्हें दोषी ठहराया गया और उन्हें पता था कि बहुत से लोग उनसे ‘नाराज’ होंगे। उन्होंने ‘कंपनी को बहुत तेज़ी से विकसित करने के लिए माफ़ी मांगते हुए कहा कि ‘ट्विटर का अतीत और वर्तमान काफी मजबूत और लचीला हैं।’ डोरसी ने तक़रीबन एक साल पहले ट्विटर को छोड़ दिया और अपनी अलग कंपनी खोलने का ऐलान भी किया था।

Also read- एक बार फिर इंडियन ही होगा Twitter का नया सीईओ!

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds