पति दूसरी लड़कियों संग पार्टी करे तो दिक्कत नहीं… बिजनेसमैन की पत्नी की सोच पर भड़की डायरेक्टर| Tabinda Sanpal

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 25 मई 2026, 09:50 PM Updated: 25 मई 2026, 09:51 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Tabinda Sanpal: सोशल मीडिया पर इन दिनों नेटफ्लिक्स के नए शो ‘देसी ब्लिंग’ की काफी चर्चा हो रही है. शो में इंडियन बेस्ड अरबपति बिजनेसमैन और उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाया गया है. टीवी के चर्चित कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी इस शो का हिस्सा हैं, जो अमीर बिजनेसमैन परिवारों के साथ वक्त बिताते और उनकी आलीशान जिंदगी को करीब से एक्सपीरियंस करते नजर आ रहे हैं.

शो की कई क्लिप्स इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जहां कुछ लोग इसकी ग्लैमरस दुनिया को पसंद कर रहे हैं, वहीं एक बयान ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. यह बयान बिजनेसमैन सतीश सनपाल की पत्नी तबिंदा सनपाल का है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया.

और पढ़ें: 5 साल बाद लौट रहा है ‘दृश्यम’ का सस्पेंस, रिलीज से पहले मेकर्स की खास अपील| Mohanlal Drishyam 3

‘पति दूसरी लड़कियों संग रहे तो फर्क नहीं पड़ता’ Tabinda Sanpal

दरअसल, शो के दौरान तबिंदा सनपाल ने अपने पति के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें दूसरी लड़कियों के साथ समय बिताना पसंद है. उन्होंने बताया कि पहले उन्हें इस बात से जलन होती थी, लेकिन अब उन्हें अपने पति पर भरोसा है. तबिंदा ने कहा कि जब तक उनके पति अलग-अलग लड़कियों के साथ घूमते-फिरते या पार्टी करते हैं, तब तक उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनका पति किसी एक लड़की के साथ ज्यादा समय बिताने लगे, तभी उन्हें परेशानी होगी क्योंकि वहां इमोशनल कनेक्शन बनने का डर होता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

उनके इस बयान की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने इसे रिश्तों और शादी जैसी संस्था के लिए गलत संदेश बताया.

डायरेक्टर लक्ष्मी अय्यर ने जताई नाराजगी

इस पूरे विवाद पर फिल्म डायरेक्टर लक्ष्मी आर. अय्यर का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए तबिंदा सनपाल की सोच पर नाराजगी जाहिर की. लक्ष्मी ने लिखा कि उन्होंने एक रियलिटी शो की क्लिप देखी, जिसमें पत्नी कह रही है कि उसे पति की बेवफाई से कोई समस्या नहीं, बस वही औरत बार-बार नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने अपने पोस्ट में साफ कहा कि ऐसी बातों को “मॉडर्न” या “कूल” दिखाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. लक्ष्मी अय्यर ने लिखा कि धोखाधड़ी और बेवफाई जैसी चीजों को सामान्य बनाना समाज के लिए गलत उदाहरण पेश करता है.

‘वफादारी आज भी सबसे ज्यादा मायने रखती है’

लक्ष्मी अय्यर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि ईमानदारी और वफादारी आज भी बेहद जरूरी और आकर्षक गुण हैं. उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज को सच मानने से बचने की अपील की. साथ ही उन्होंने शो के मेकर्स पर भी सवाल उठाए कि आखिर ऐसी बातों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाना क्यों जरूरी समझा गया.

उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिल रहा है. टीवी एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचार्य ने भी लक्ष्मी अय्यर की बात का समर्थन किया और रिश्तों में वफादारी को जरूरी बताया.

और पढ़ें: एक ही कहानी फिर भी दे डाली चार सुपरहिट फिल्में! राम-श्याम से चालबाज़ तक 23 साल का हिट फॉर्मूला| Same story Bollywood Film

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds