रोजमर्रा की ये 5 आदतें आपके दिल को कर रही हैं कमजोर, स्वस्थ जीवन के लिए आज ही बदलें अपनी दिनचर्या

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 अगस्त 2024, 05:30 AM Updated: 30 अगस्त 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिल हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे शरीर के अन्य अंगों को ऑक्सीजन और पोषण पहुंचाकर हमारे श्वसन तंत्र की आवश्यकता को पूरा करता है। हालांकि, रोजमर्रा की कुछ आदतें हमारे दिल को प्रभावित कर सकती हैं। कई बार इन आदतों की वजह से हमें ऐसी बीमारियां भी हो जाती हैं जिनसे छुटकारा पाना हमारे लिए बहुत मुश्किल हो जाता है और हमें अपनी पूरी जिंदगी डॉक्टर और दवाइयों पर निर्भर रहकर गुजारनी पड़ती है। ऐसे में इसे स्वस्थ रखने के लिए हमें खास ख्याल रखना पड़ता है। आज इस लेख में हम आपको आपकी कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर ठीक नहीं किया गया तो इनका असर आपके दिल पर पड़ता है और यह कमजोर भी हो सकता है। तो आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में विस्तार से।

और पढ़ें: मजबूत हड्डियों के लिए कैसे खाएं मखाना? जानें शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने का कारगर तरीका

अनहेल्दी खानपान

अनहेल्दी खान-पान की आदतें दिल के लिए हानिकारक हो सकती हैं। हमें बहुत ज़्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना, फ़ास्ट फ़ूड, प्रोसेस्ड और फ्राइड फ़ूड, मिठाई और तैलीय खाना खाने से बचना चाहिए। अगर हम ऐसा खाना खाते हैं तो इसका हमारे दिल पर बहुत बुरा असर पड़ता है और बढ़ती उम्र के साथ हमारा दिल नई बीमारियों की चपेट में आ जाता है।

Veggie beet
Source- Google

अधिक नमक का सेवन

आपने कई बार सुना होगा कि ज्यादा नमक खाना दिल के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। दरअसल ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि ज्यादा नमक खाने से दिल का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है जो दिल के लिए नुकसानदायक होता है।

खराब जीवनशैली

व्यस्त जीवनशैली, काम की जटिलताएं, अनियमित और अपर्याप्त नींद, दिन भर तनावपूर्ण गतिविधियां आदि हृदय को कमजोर कर सकती हैं। नियमित व्यायाम, समय सारणी का पालन, स्वस्थ नींद की आदतें, ध्यान और विश्राम के लिए समय निकालना हृदय के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। वहीं, तनावयुक्त जीवनशैली और अधिक तनाव दिल के लिए खतरनाक होते हैं।

sleep
Source: Google

नियमित धूम्रपान और शराब की सेवा

धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन हृदय के लिए बेहद हानिकारक है। इससे धमनियां सिकुड़ जाती हैं, रक्तचाप बढ़ जाता है और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, हृदय स्वास्थ्य के लिए इन आदतों से बचना ज़रूरी है।

smoking
SOURCE-GOOGLE

फिजिकली एक्टिव न रहना

आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली भी हमारी बीमारियों के पीछे एक बड़ी वजह है। एक ही जगह पर बैठकर घंटों काम करना, कोई शारीरिक गतिविधि न करना भी इन्हीं बुरी आदतों में से एक है। जब आप किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, तो इससे आपके शरीर में मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है। ये कुछ ऐसी बीमारियाँ हैं जो आपके दिल को कमज़ोर बनाती हैं और दिल से जुड़ी कई तरह की बीमारियों का कारण भी बनती हैं। अगर आप नहीं चाहते कि आपको दिल से जुड़ी कोई समस्या हो, तो आपको अपनी दिनचर्या में जिम या नियमित व्यायाम को ज़रूर शामिल करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। नेड्रिक इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

और पढ़ें: डेयरी प्रोडक्ट्स में A1, A2 लेबलिंग को लेकर FSSAI ने लिया यू-टर्न, जानें क्या है पूरा मामला 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds