मिलिए Kaivalya Vohra से, जिसने देश के सबसे युवा अरबपति का खिताब किया अपने नाम, जानें कितनी है संपत्ति

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 अगस्त 2024, 05:30 AM Updated: 30 अगस्त 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हाल ही में हुरुन इंडिया ने अमीरों की नई लिस्ट जारी की। इस बार इस लिस्ट में कई नए नाम जुड़े हैं। जैसे शाहरुख खान ने इस लिस्ट में अपबब डेब्यू किया है, वहीं गौतम अडानी ने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर अपना नाम बरकरार रखा है। रिपोर्ट में 300 से ज्यादा अरबपति भारतीयों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में सबसे खास बात ये है कि इसमें एक 21 साल के युवा का नाम भी शामिल है। अपनी एंट्री के साथ ही इस युवा ने देश के सबसे युवा अरबपति का खिताब अपने नाम कर लिया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Zepto के फाउंडर कैवल्य वोहरा की। रिपोर्ट के मुताबिक 21 साल के कैवल्य की कुल संपत्ति करीब 3,600 करोड़ रुपये है।

और पढ़ें: Hurun List: भारत में 2023 के दौरान हर 5 दिन में बना 1 नया अरबपति, संपत्ति में मुकेश अंबानी से फिर आगे गौतम अदाणी, शाहरुख खान ने भी किया डेब्यू 

कौन है कैवल्य वोहरा?

कैवल्य वोहरा कर्नाटक के बेंगलुरु से हैं। वे दुबई में पले-बढ़े हैं। उन्होंने अपने दोस्त आदित पालीचा के साथ मिलकर उन्होंने ‘किरानाकार्ट’ की शुरुआत की। इसका लक्ष्य 45 मिनट के भीतर किराने का सामान पहुंचाना था। बाद में किरानाकार्ट का नाम ज़ेप्टो रखा गया। अगस्त 2023 में ज़ेप्टो को भारत का पहला यूनिकॉर्न और कैवल्य को भारत का सबसे अमीर युवा घोषित किया गया। उस साल कैवल्य की नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये थी और उनकी उम्र सिर्फ़ 20 साल थी।

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में की पढ़ाई

ज़ेप्टो ऑनलाइन व्यापार के लिए एक डिलीवरी टूल है जिसकी सह-स्थापना कैवल्य वोहरा ने की थी। ज़ेप्टो के दूसरे सह-संस्थापक, आदित पालिचा, 22 साल की उम्र में सूची में दूसरे सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। आदित पालिचा और कैवल्य वोहरा स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस के छात्र थे। लेकिन उन दोनों ने अपनी पढ़ाई छोड़कर अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया। कोविड महामारी के दौरान ज़रूरत की चीज़ों की तुरंत और संपर्क रहित डिलीवरी की बढ़ती ज़रूरत को देखते हुए, दोनों दोस्तों ने 2021 में ज़ेप्टो की स्थापना की। 19 साल के कैवल्य वोहरा ने कथित तौर पर वेल्थ-हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में अपनी छाप छोड़ी है। तब से हर साल उन्हें इस सूची में शामिल किया जाता रहा है।

वोहरा महज 19 साल की उम्र में बने देश के सबसे अमीर युवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैवल्य वोहरा ने 19 साल की उम्र में IIFL वेल्थ द्वारा जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में अपनी शुरुआत की थी। तब से, उन्हें हर साल इस सूची में शामिल किया जाता है। साथ ही, वे देश के पहले किशोर हैं, जिनके पास 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। IIFL की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 10 साल पहले, ‘रिच लिस्ट’ में देश के सबसे युवा अमीर 37 साल के थे।

 और पढ़ें: UPI के बाद अब आ रहा है ULI, तुरंत मिलेगा लोन, जानें कैसे करेगा काम और किसे होगा फायदा?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds