शेर सिंह राणा पर बन रही है बायोपिक, विद्युत जामवाल या अजय देवगन नहीं, ये एक्टर लीड रोल में आएगा नजर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 अगस्त 2024, 05:30 AM Updated: 25 अगस्त 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड से उड़ती-उड़ती खबर आ रही हैं कि रणदीप हुड्डा आरोपी शेर सिंह राणा की लाइफ पर बनने वाली बायोपिक में लीड एक्टर की भूमिका निभाएंगे। शेर सिंह राणा वही इंसान है जिसने फूलन देवी की हत्या की और जिसने पृथ्वीराज चौहान की अस्थियों को अफ़गानिस्तान से लाया था। इस बायोपिक को लेकर विनोद भानुशाली और विद्युत जामवाल ने दो साल पहले ही इसे बनाने की औपचारिक घोषणा कर दी थी। लेकिन उस दौरान फिल्म का हीरो फाइनल नहीं किया गया था। पहले लीड रोल के लिए अजय देवगन को कान्टैक्ट किया गया था, लेकिन वहां दाल नहीं गली, इसके बाद रणदीप हुड्डा ने इस रोल में इंटरेस्ट दिखाया और उन्हे फाइनल कर लिया गया।

और पढ़ें: अमिताभ बच्चन या शत्रुघ्न ने नहीं बल्कि इस सुपरस्टार ने चमकाई थी महेश भट्ट की किस्मत, आज भी मानते हैं उन्हें मसीहा

फिल्म के राइट्स को लेकर फंसा कानूनी पेंच

सूत्रों ने दावा किया, “शेर सिंह राणा की जीवनी में बहुत सारे किस्से खुलने वाले हैं।” फिल्म मे दिखाया जाएगा की कैसे उन्होंने (शेर सिंह राणा ) तिहाड़ जेल खोली। एक नकली पासपोर्ट का उपयोग करके अफगानिस्तान में प्रवेश किया। वहां से, उन्होंने पृथ्वीराज चौहान की अस्थियों को भी वापिस भारत लाया। इसके अलावा, उन पर फूलन देवी की हत्या का आरोप लगाया गया था। फिलहाल शेर सिंह राणा के राइट्स से संबंधित कानूनी मुद्दे बने रहे। नतीजतन, विद्युत जामवाल और अजय देवगन फिल्म में नहीं हो सके।

Randeep Hooda will play Sher Singh Rana's biopic
Source: Google

हालांकि अब राइट्स का मामला सुलझ गया है। ट्रेड सूत्रों के मुताबिक, ‘शेर सिंह राणा के दोस्त विशाल त्यागी सभी राइट्स स्टेकहोल्डर्स को एक प्लेटफॉर्म पर लेकर आए हैं। वे खुद इसका निर्माण भी करेंगे। रणदीप हुड्डा भी बतौर निर्माता इस फिल्म से जुड़ रहे हैं। बहुत जल्द स्टूडियो पार्टनर के साथ इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।’

Randeep Hooda will play Sher Singh Rana's biopic
Source: Google

राइट्स के झंझट में करोड़ रुपए खर्च

दैनिक भास्कर में लिखी एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘शेर सिंह राणा के दोस्त विशाल त्यागी ने कई लोगों से फिल्म के राइट्स कलेक्ट किए थे। इस पर उन्होंने 2.5 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अजय देवगन के करीबी और उनके प्रोडक्शन के हेड कुमार मंगत पाठक के साथ विवाद हो गया था। ऐसे में अजय देवगन के साथ फिल्म नहीं बन पाई। हालात ऐसे थे कि शैतान की शूटिंग के दौरान भी विशाल त्यागी अजय देवगन से मिले थे, लेकिन दोनों इस प्रोजेक्ट के लिए साथ नहीं आ पाए। लेकिन अब विशाल त्यागी रणदीप हुड्डा के साथ इस फिल्म का ऐलान कर रहे हैं।

हालांकि, अभी तक फिल्म के बाकी कलाकारों के नाम सामने नहीं आए हैं और न ही फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है।

और पढ़ें:  मशहूर एक्ट्रेस आखिर क्यों बनी कातिल! कास्टिंग डायरेक्टर ने 300 टुकड़ों में काटा फिर लाश के सामने किया…

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds