कपूर खानदान का वो बेटा जिसे मिला महा फ्लॉप एक्टर का टैग, अब ‘पनौती’ बनकर आजमा रहे किस्मत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 अगस्त 2024, 05:30 AM Updated: 23 अगस्त 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कपूर खानदान बॉलीवुड पर राज करता है। ये एक ऐसा परिवार है जो शुरुआत से ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। इस परिवार ने बॉलीवुड को राज कपूर, ऋषि कपूर, करिश्मा कपूर, अनिल कपूर जैसे कई बड़े सितारे दिए हैं। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि आपके नाम के पीछे कपूर होने से बॉलीवुड में आपका करियर सफल हो जाए क्योंकि कई ऐसे सेलेब्रिटीज हैं जो कपूर तो हैं लेकिन हिट नहीं हैं। अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किस एक्टर की बात करने जा रहे हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में करीना कपूर के साथ सुपरहिट फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से की थी। लेकिन इस फिल्म के बाद उनकी लीड रोल वाली कोई भी फिल्म सफल नहीं हुई। वहीं, खबर आ रही है कि एक्टर एक्टिंग के लिए इतने बेताब हैं कि अब वो एक बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं।

और पढ़ें: ‘नसीर के परिवार ने कभी…’ शादी के बाद कुछ ऐसी रही रत्ना पाठक की ज़िंदगी, धर्म परिवर्तन पर किया बड़ा खुलासा

तुषार कपूर इन दिनों वेब सीरीज में ‘पनौती’ का किरदार निभाकर ओटीटी पर धूम मचा रहे हैं। हाल ही में एक्टर और प्रोड्यूसर तुषार कपूर ने हिंदी सिनेमा में 23 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर तुषार ने अपने करियर को लेकर काफी कुछ कहा।

tushar Kapoor now trying his luck 'panauti'
Source: Google

मुझे अपने करियर पर गर्व है

अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मुझे खुद पर बहुत गर्व है क्योंकि यह कोई आसान इंडस्ट्री नहीं है। यह एक ऐसी जगह है जहाँ कोई नहीं जानता कि आज के बाद कल उसके साथ क्या होने वाला है।” एक्टर का कहना है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के उतार-चढ़ाव को खूब एन्जॉय किया है।

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

उन्होंने कहा कि वह अपनी शूटिंग पर जाना चाहते हैं, अपने शो, फिल्मों को प्रमोट करना चाहते हैं और ये सब काम वह खुशी और उत्साह के साथ करना चाहते हैं। अभिनेता ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि इससे पता चलता है कि मैंने अपने काम का कितना आनंद लिया है।’ तुषार ने अपने करियर में ‘क्या कूल हैं हम’, ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला,’ ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘क्या दिल ने कहा,’ ‘ये दिल,’ ‘गायब,’ ‘क्या लव स्टोरी है,’ और ‘सी कंपनी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

tushar Kapoor now trying his luck 'panauti'
Source: Google

इतने लंबे समय तक इंडस्ट्री का हिस्सा बने रहने से तुषार को लगता है कि वह अपने करियर में हर तरह की भूमिका निभा सकते हैं। एक्टर का कहना है, ‘मैं अब एक पिता की भूमिका भी निभा सकता हूं। मैं अब उस उम्र में हूं कि मैं दोनों पीढ़ियों की भूमिका निभा सकता हूं।’

और पढ़ें: Chhaava Teaser: ‘संभाजी महाराज’ बनकर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे विक्की कौशल, टीजर में एक्टर ने मचाई गदर

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds