उत्तर प्रदेश में एक लुटेरी दुल्हन ने शादी का झांसा देकर बिचौलिए के साथ मिलकर दूल्हे से हजारों रुपये लूटे

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 19 अप्रैल 2024, 12:00 AM 🔄 Updated: 19 अप्रैल 2024, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश में लुटेरी दुल्हनों के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। यहां कुछ गिरोह मिलकर उन लड़कों को निशाना बनाते हैं जो शादी के लिए उतावले होते हैं और लड़की की तलाश में होते हैं। ऐसे में ये गिरोह शादी के लिए लड़के के पास जाते हैं और फिर शादी का झांसा देकर सारे पैसे और गहने लूटकर भाग जाते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के देवरिया में भी सामने आया है। यहां शादी तय कराने वाले बिचौलिए ने गाजियाबाद के एक युवक और उसके परिवार को बुलाया था। लड़की दिखाई गई, घरवालों को लड़की पसंद आ गई, फिर शादी हुई और शादी के बाद धोखेबाज दुल्हन सारे गहने और पैसे लेकर भाग जाती है। हालांकि, इस मामले में उनका पैसे लूटने का अंदाज थोड़ा अलग था।

और पढ़ें: 6 माह कि बच्ची को गोद में लेकर मां ने खुद को लगाई आग; पति और ससुराल वाले तमाशा देखते रहे

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक, मोदीनगर गाजियाबाद निवासी पिंटू उर्फ मुकेश त्यागी काफी समय से अपने भाई आकाश की शादी कराने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पिंटू की मुलाकात देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया अहीर गांव निवासी गोविंद गौड़ से हुई। पिंटू को बताया गया कि गोविंद शादियां कराता है। जिसके बाद पिंटू ने अपनी सारी परेशानी गोविंद को बताई और अपने भाई की शादी कराने की भी बात कही।

गोविंद ने पिंटू को आश्वासन दिया कि वह शादी करा देगा लेकिन उसने उसे यह भी बताया कि अगर वह शादी करेगा तो शादी में कितना खर्च आएगा। उसने पिंटू से यह भी कहा कि उसे देवरिया आना होगा और शादी यहीं होगी।

दूल्हे ने खूब किया खर्चा

पिंटू अपने भाई आकाश और दो अन्य लोगों के साथ 16 अप्रैल को बताए गए पते पर देवरिया पहुंचा। इन सभी को देवरिया में रेलवे स्टेशन के पास स्थित मंदिर में बुलाया गया था। बिचौलिया गोविंद अपने अन्य साथियों के साथ मंदिर के पास खड़ा था। वहां एक लड़की भी थी। सबसे पहले पिंटू और बाकी सभी को लड़की दिखाई गई। जब लड़की पसंद आ गई तो दूल्हे पक्ष के लोगों को शादी की खरीदारी के लिए बाजार ले जाया गया। दूल्हे और उसके परिवार को खूब शॉपिंग कराई गई, फिर मंदिर में शादी करा दी गई।

लुटेरी दुल्हन हुई फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार  

दुल्हन को दूल्हे और उसके परिवार के साथ विदा किया गया, जो गाजियाबाद से आए थे। दोपहर में विदाई के बाद जब बारात भरथुआ चौराहे के पास पहुंची तो गोविंद गौड़ और उसके अन्य साथियों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक कर रोक लिया। बंदूक और चाकू के दम पर दूल्हा और दुल्हन को पकड़ लिया गया। इसके साथ ही उन्होंने सबकुछ जब्त कर लिया। आरोपी ने भागने से पहले दूल्हा-दुल्हन को जबरन अपनी कार में बैठाया। पिंटू त्यागी ने फौरन पुलिस को सूचना दी और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को मुकेश त्यागी कतरारी चौराहे के पास मिला। वहीं, पुलिस द्वारा आरोपियों के पास से लूट के 14 हजार रुपये भी बरामद किये गये। पुलिस को आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो चाकू मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद गौड़, राम प्रवेश राजभर, धनेश कुमार गौड़ और बब्लू मद्देशिया शामिल हैं। ये सभी देवरिया के रहने वाले हैं।

और पढ़ें: पहले किया ASI का मर्डर फिर हत्यारे ने की आत्महत्या, नंदनगरी गोलीकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds