पहले बीबी फिर शौहर की मां और फिर भाभी…मुस्लिम महिला का ये खुलासा आपका दिमाग हिला देगा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 अप्रैल 2023, 05:30 AM Updated: 28 अप्रैल 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सोशल मीडिया पर बुर्का पहनी एक महिला का वीडियो वायरल हीओ रहा है और इस विडियो में ये महिला अपने ऊपर हुई ज्यादती के बारे बता रही है. वहीं इस इस महिला द्वारा बताई गयी बातें काफी हैरान कर देने वाली है.

Also Read- क्या भाजपा भी तुष्टीकरण में लग गई? UP में उतारे 395 मुस्लिम उम्मीदवार. 

जानिए क्या है मामला 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस विडियो में जो महिला है उसका नाम सबीना है. बरेली की सबीना का यह मामला 2018 का है. तब पुलिस ने ससुर पर रेप का मामला दर्ज किया था. वहीं मीडिया को पूरी घटना बताते हुए कहा था, ‘मेरी शादी 2009 में हुई थी. उन लोगों ने यह बहाना किया कि मुझे दो साल तक औलाद नहीं हुई और मेरे शौहर ने मुझे तलाक दे दिया. यह बात घर में रखी गई. फिर मेरे ससुर के साथ मेरा हलाला किया गया.

फिर उन्होंने मेरे साथ निकाह किया. 2017 में पति ने फिर से तलाक दे दिया. वहीं वह आगे बताती हैं, ‘मेरे घरवालों ने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि भाई से हलाला करो. मैं तो सबके लिए नहीं गई थी वहां? मैं अपने शौहर के साथ रिश्ता कर सकती हूं लेकिन बाप, भाई… सभी के लिए नहीं हूं. मेरे घरवालों ने एतराज किया तो कहा कि इसे ले जाओ. इसे ऐसे ही बिठाकर नहीं खिलाएंगे. बच्चे नहीं हो रहे, इसे अपने घर ले जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे.’

माहिला ने करी ये मांग

वहीँ इस माहिला ने हलाला खत्म करने की मांग करते हुए महिला कहा कि हम औरतें कोई मजाक थोड़ी हैं. तमाशा बनाकर रखा हुआ है. हमारी भी इज्जत है. हमारा भी दिल है, हमें भी दर्द होता है. मर्दों ने हमें पैर की जूती समझ रखा है. एक पहनी, एक उतारी. कब तक यह सब चलेगा. इस पर कानून बनना चाहिए. हलाला जैसी कोई चीज नहीं होनी चाहिए. इस गंदगी को खत्म हो जाना चाहिए. जब तक औरत की मर्जी न हो, तलाक भी नहीं होना चाहिए.

इस्कॉन के प्रवक्ता ने किया विडियो शेयर 

जानकरी के अनुसार, बुर्का पहनी एक महिला का विडियो इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने शेयर किया है. वहीं इस 2.13 मिनट के वीडियो महिला कहती है, ‘पहले मैं अपने शौहर के साथ निकाह हुआ था. उसके बाद उसने मुझे तलाक दिया फिर मेरे ससुर ने मुझसे निकाह किया तो इस हिसाब से मैं अपने शौहर की मां बन गई. फिर से मेरे शौहर ने मुझे छोड़ा. फिर उन्होंने भाई से रिश्ता बनाने को कहा कि मतलब मैं उनकी भाभी बन जाऊं. इस तरह से मेरे साथ मजाक हो रहा है कि कब मैं उनकी मां बन जाऊं, भाभी बन जाऊं, बीवी बन जाऊं.’

निकाह हलाला क्या होता है

आपको बता दें, मुस्लिम समुदाय में तलाक देने के बाद पति से फिर शादी करने की यह एक प्रक्रिया बताई जाती है. इसमें तलाकशुदा महिला को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी करनी होती है. इसके बाद उसका तलाक होता है और तब वह अपने पति (पुराने) से फिर शादी कर सकती है.

Also Read- बैन के बाद भी PFI को अभी तक खत्म नहीं कर पाई सरकार, 17 ठिकानों पर NIA की रेड. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds