Budget 2023: वित्तमंत्री ने सीनियर सिटीजन और महिलाओं के लिए करी ये बड़ी घोषणा, जानिए

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 01 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बजट 2023 में  सीनियर सिटीजन और महिलाओं के लिए  क्या है खास

1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट (Budget 2023) पेश कर दिया है. वहीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान कई सारी घोषणा करी. वहीं इस बजट भाषण में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए हुई ये घोषणा

वित्तमंत्री ने घोषणा करते हुए जानकारी दी कि सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट में निवेश की लिमिट को पहले के मुकाबले बढ़ाकर दोगुना कर दिया है. यानी ऐसे लोग अब 4.5 लाख की जगह मैक्सिमम 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकेंगे.

महिलाओं के लिए हुआ ये ऐलान

वहीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के ऐलान किया है कि महिलाओं के लिए एक स्पेशल स्कीम भी लाने की अनाउंसमेंट कर दी है. इस स्कीम का नाम है- महिला सम्मान बचत पत्र योजना. इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा.

वित्त मंत्री ने आयकर छूट पर किया बड़ा ऐलान

वहीं वित्त मंत्री द्वारा मिडिल क्लास (middle class) के लिए की गयी घोषणा के अनुसार 7 लाख तक की सालाना कमाई करने वालों को अब कोई टैक्स नहीं देना होगा, लेकिन ये सुविधा सिर्फ उनके लिए ही है जो नया टैक्स सिस्टम (New Tax Sysyem) चुनते हैं. वहीं इस घोषणा के अनुसार, वित्तमंत्री ने आयकर छूट की सीमा बढ़ाते हुए 7 लाख कर दी है. 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। 9 लाख रुपए सालाना आय वालों को सिर्फ 45000 का टैक्स देना होगा. 15.5 लाख की सैलरी पाने वालों को 52,500 रुपए का फायदा होगा। वित्तमंत्री ने कहा कि 12 से 15 लाख की आय करने वालों को 20 प्रतिशत का टैक्स देना होगा. वहीं पुराने टैक्स सिस्टम के तहत अब भी टैक्स छूट की लिमिट 5 लाख रुपए पर ही बनी हुई है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds