बिग बॉस के घर में अब्दु के साथ किया गया भद्दा मजाक, सलमान खान से करी गयी क्लास लगाने की डिमांड

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 Dec 2022, 12:00 AM | Updated: 13 Dec 2022, 12:00 AM

निमृत कौर के जन्मदिन पर घर में हुआ बवाल 

हाल ही में ‘बिग बॉस’ के घर में एक अनोखा नजारा देखने को मिला और ये नजारा निमृत कौर के जन्मदिन पर देखने को मिला. वहीं इस वजह से इस शो के विदेशी कंटेस्टेंट इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं. 

Also Read- Bigg Boss 16 : जानिए क्या है बिग बॉस शो जीतने का सीक्रेट.

अब्दू की पीठ पर लिखा आई लव टट्टी

दरअसल, निमृत कौर के जन्मदिन पर घर में खुशी का माहौल था. निमृत कौर के जन्मदिन को लेकर सभी घरवालों ने जमकर तैयारी की. तो वहीं अब्दु अपनी दोस्त को कुछ स्पेशल करना चाहते थे. इसी बीच साजिद और उनकी कथित मंडली ने अब्दू को मनाया और उनकी छाती और पीठ पर हैप्पी बर्थडे NIMS लिखवाने की बात कही. और फिर वहीं घरवालों ने मजाक के तौर पर अब्दू की पीठ पर आई लव टट्टी लिख दिया. जिसके बाद अब्दु के फैन्स भड़क उठे. 

बिग बॉस के घर में अब्दु के साथ किया गया भद्दा मजाक, सलमान खान से करी गयी क्लास लगाने की डिमांड — Nedrick News

सलमान खान से कही सबकी क्लास लगाने की बात 

फैंस के अनुसार अब्दू को घर पर बुली किया जा रहा है. अब्दू विदेश से आए हैं इसलिए उनकी पीठ पर इस तरह की चीजें लिखना जो वो समझते भी नहीं बिलकुल गलत है. ऐसे में फैंस ने सलमान खान से इस तरह के जोक को लेकर सबकी क्लास लेने की बात कही है. ट्विटर पर अब्दू के फेवर में कमेंट्स की झड़ी लग गई है. सतह ही उनके फैन्स ने घरवालो को इतना गन्दा मजाक को लेकर कही सारी बातें कही है. इसी के साथ ट्विटर पर “STOP BULLYING ABDU ROZIK” भी ट्रेंड कर रहा है. 

अब्दू को है निमृत पसंद

हाल ही में अब्दू ने बड़े प्यारे अंदाज में शिव ठाकरे को ये हकीकत बताई थी कि उन्हें निमृत कौर बेहद पसंद है और ऐसे में वो घर के बाहर जानवे पर निमृत को प्रपोज करना चाहेंगे. वहीं फैंस को अब्दू पर तरस आ रहा है. सब जानते हैं कि निमृत का बॉयफ्रेंड में है ऐसे में सबको अब्दू के दिल टूटने का डर सता रहा है.

Also Read- बर्थडे-पे पर शहनाज ने लिखा सिद्धार्थ शुक्ला के लिए पोस्ट, 12.12 मैं तुमसे फिर मिलूंगी.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds