Stree 2 के बाद Shraddha Kapoor का एक और धमाका, Eetha Trailer ने उड़ाए होश!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Eetha Trailer Update: स्त्री 2 की शानदार सफलता के बाद, श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं और महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत लावणी को दर्शाती श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का दमदार ट्रेलर आउट हो चुका है और यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी।

फिल्म के शानदार ट्रेलर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है, लेकिन क्या आपने गौर किया? ट्रेलर के एंड में मेकर्स ने एक बड़ा अपडेट छिपाया है—इस फिल्म के डिजिटल राइट्स दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने खरीद लिए हैं। यानी सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म ओटीटी पर भी अपना जलवा बिखेरेगी। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है श्रद्धा कपूर के इस दमदार लुक, फिल्म की स्टारकास्ट और ट्रेलर से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें।

और पढ़ें: 8 साल से बड़े पर्दे से गायब हैं Rekha! जानिए अभी वो कहां है और उनकी आखिरी 5 फिल्में जिन्हें आप देख सकते है

Eetha Trailer रिलीज

आपको बता दें कि फिल्म ‘ईठा’ (Eetha) असल में महाराष्ट्र की मशहूर लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है। विठाबाई वो शख्सियत थीं जिन्होंने तमाम पाबंदियों को तोड़कर तमाशा और लावणी कला को दुनियाभर में एक नई पहचान दिलाई। ट्रेलर में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का लुक देखिए-पैरों में भारी घुंघरू, नाक में महाराष्ट्रीयन नथ और नौवारी साड़ी! उनका यह अंदाज और लावणी डांस देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि इस रोल के लिए श्रद्धा ने जी-तोड़ मेहनत की है।

इन सितारें ने लगाए चार चांद

और सिर्फ श्रद्धा (Shraddha Kapoor) ही नहीं, फिल्म (Eetha ) के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने इस बार एक्टिंग के महारथियों को एक साथ ला खड़ा किया है। फिल्म में आपको रणदीप हुड्डा एक बेहद दमदार रोल में दिखेंगे, मोहम्मद जीशान अय्यूब कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आएंगे, और साथ ही स्क्रीन पर आग लगाने आ रहे हैं सिनेमा के लीजेंड नाना पाटेकर!

हाल ही में नाना पाटेकर सर हमें हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं और उनके निधन के बाद ‘ईठा’ उनकी चुनिंदा आखिरी फिल्मों में से एक होने वाली है, जहाँ हमें एक बार फिर उनकी वही कड़क और सधी हुई एक्टिंग का जादू देखने को मिलेगा। यानी एक्टिंग के मामले में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका होने वाली है।

Shraddha Kapoor के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वैसे श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, ‘ईठा’ (Eetha ) के बाद उनके पास एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में कतार में हैं। सबसे पहले तो वो मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की फिल्म ‘भेड़िया 2’ में एक बार फिर अपने सीक्रेट अवतार में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं।

इसके अलावा, श्रद्धा ने खुद कन्फर्म किया है कि वह राहुल मोदी के साथ एक स्टार्टअप बेस्ड कॉर्पोरेट ड्रामा फिल्म कर रही हैं, जो आज के हसल कल्चर पर आधारित होगी। यही नहीं, फैंस का दिल जीतने के लिए वह जल्द ही एक बड़े बजट की ‘नागिन’ सुपरहीरो ट्रिलॉजी में भी दिखने वाली हैं, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी। और हाँ, ‘स्त्री 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद मेकर्स ने ‘स्त्री 3’ की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है, जहाँ श्रद्धा एक बार फिर चंदेरी के नए संकट को सुलझाती दिखेंगी। यानी साफ है कि आने वाले समय में भी श्रद्धा कपूर बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से राज करने वाली हैं!

4 दिसंबर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तो, फिल्म (Eetha ) 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और जैसा कि हमने आपको शुरुआत में बताया, थिएटर्स के बाद यह सीधे नेटफ्लिक्स पर भी धमाल मचाएगी। ‘स्त्री 2’ के बाद श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का यह धमाकेदार लावणी अवतार आपको कैसा लगा? क्या आप उन्हें विठाबाई नारायणगांवकर के इस अंदाज में देखने के लिए एक्साइटेड हैं? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds