Trending

अभिनेत्री वीणा कपूर की हत्या का खुलासा, खुद के बेटे ने बल्ले से पिट कर ले ली जान, प्रॉपर्टी विवाद का था मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 Dec 2022, 12:00 AM | Updated: 10 Dec 2022, 12:00 AM

अभिनेत्री वीणा कपूर की दर्दनाक हत्या 

आपने आम तौर पर ऐसी ख़बरें सुनी या पढ़ी होंगी की किसी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी तो तो कभी किसी पति ने अपनी पत्नी की। आज की खबर समाज पर एक धब्बा जैसा है। हाल ही में अभिनेत्री वीणा कपूर (Veena Kapoor) की हत्या कर दी गई है। हत्या का इल्जाम भी ऐसे शख्स पर आया है की आपके होश उड़ जायेंगे। अभिनेत्री वीणा कपूर की हत्या का आरोपी उनका खुद का बेटा है। 

Also read- पंजाब के तरनतारन में पुलिस थाने पर रॉकेट लॉन्चर से अटैक, खालिस्तानी संगठन ने ली जिम्मेदारी

खुद के बेटे ने बल्ले से पिट कर ले ली जान 

आपको बता दे की पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया पर जुहू में एक महिला की हत्या के बाद बॉडी मिलने की खबर तेजी से वायरल हो रही थी। बाद में पता चला की वह 74 वर्षीय वीणा कपूर हैं। चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब हत्या का आरोप अभिनेत्री के बेटे पर ही है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

अभिनेत्री के बेटे पर आरोप है की उसने सम्पति विवाद के कारण अपनी माँ की ही हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार संपत्ति विवाद को लेकर वीणा  कपूर के बेटे सचिन ने अपनी माँ के सिर पर बेसबॉल के बल्ले से कई प्रहार किये थे। जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने आगे कहा कि हत्या के बाद अभिनेत्री के बेटे ने उनके शव ठिकाना लगाने के लिए माथेरान नदी में फेंक जिस कारण पुलिस को लाश इतने समय बाद मिला। 

कई बहुचर्चित व्यक्तियों ने जताया शोक 

कई अभिनेताओं और बहुचर्चित व्यक्तियों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी।  अभिनेत्री नीलू कोहली जो की वीणा कपूर के साथ टीवी पर काम कर चुकी है उन्होंने कहा कि, “वीनाजी आप इससे बेहतर की हकदार थीं। मेरा दिल टूट गया है।”

दूसरे बेटे ने की पुलिस को खबर 

नीलू कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आगे लिखा कि, “आपके लिए यह पोस्ट कर रही हूं, क्या बोलूं? आज मेरे पास शब्द नहीं हैं, मुझे आशा है कि इतने सालों के संघर्ष के बाद आखिरकार आप शांति से आराम कर रही होंगी।” आपको बता दे की जुहू में स्थित बंगले पर यह दिल दहलाने वाली दुखद घटना हुई।  एक बेटे ने जहां प्रॉपर्टी के कारण इनकी हत्या कर दी वहीं दूसरे बेटे ने जो की US रहता है शक के आधार पर जुहू पुलिस को अलर्ट कर दिया और इस मामले का पता सभी को चल सका। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds