अगर आज 2026 होता तो कभी US नहीं आता… आखिर भारतीय कपल ने क्यों दी युवाओं को ऐसे सलाह| Viral News

Nandani | Nedrick News USA Published: 22 अगस्त 2026, 05:22 AM Updated: 22 अगस्त 2026, 06:03 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Viral News: आज के दौर में लाखों भारतीय युवा बेहतर करियर, मोटी सैलरी और शानदार लाइफस्टाइल के सपने सजाकर विदेश, खासकर अमेरिका जाने की होड़ में लगे रहते हैं। लेकिन क्या असल में ‘अमेरिकन ड्रीम’ उतना ही खूबसूरत है जितना दूर से दिखता है? अमेरिका में रह रहे एक भारतीय कपल का मानना है कि अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और युवाओं को अमेरिका जाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक स्ट्रीट इंटरव्यू में सुहास और प्रियंका नाम के भारतीय कपल ने युवाओं को सीधे शब्दों में सलाह दी है कि वे अमेरिका न आएं। इस बेबाक बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है।

और पढ़ें: जेल में पली 6 साल की मासूम से IAS ने पूछा- बड़ी होकर क्या बनोगी? जवाब सुनकर बदल गई पूरी जिंदगी| Bilaspur Central Jail Girl

‘आज का भारत बदल चुका है, सब कुछ यहीं मुमकिन है’| Viral News

वायरल वीडियो में जब इंटरव्यूअर ने सुहास से पूछा कि विदेश में बसने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं को वे क्या सलाह देंगे, तो उन्होंने बिना झिझक के सीधा जवाब दिया ‘मत आओ।’ अपनी बात को विस्तार से समझाते हुए सुहास ने बताया कि जब वे कई साल पहले अमेरिका शिफ्ट हुए थे, तब भारत में आज जैसे मौके और लाइफस्टाइल हासिल करना काफी मुश्किल था। उस वक्त यूएस जाना एक आसान और बेहतर रास्ता लगता था।

https://www.instagram.com/reel/DcJb9AOpHjv/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

लेकिन आज का भारत पूरी तरह बदल चुका है। यहां अब करियर के बेहतरीन मौके, भारी निवेश और स्टार्टअप इकोसिस्टम मौजूद है। सुहास के मुताबिक, जो ग्रोथ और लाइफस्टाइल लोग अमेरिका आकर सालों की मेहनत के बाद हासिल करते हैं, वह सब अब भारत में रहकर भी आसानी से पाना मुमकिन है।

वीजा, ग्रीन कार्ड का तनाव और अपनों से दूरी

कपल ने विदेश में रहने के उन कड़वे सच को सामने रखा, जिस पर अक्सर लोग खुलकर बात नहीं करते। उन्होंने बताया कि परिवार, बचपन के दोस्तों और अपनी संस्कृति से दूर किसी अनजान देश में एडजस्ट करना मानसिक रूप से बहुत भारी पड़ता है। इतने साल अमेरिका में बिताने के बाद भी उन्हें आज तक वहां पूरी तरह अपनापन महसूस नहीं हुआ।

सुहास ने वीजा और ग्रीन कार्ड के कभी न खत्म होने वाले इंतजार को सबसे बड़ा सिरदर्द बताया। उन्होंने कहा कि भारतीयों के लिए ग्रीन कार्ड पाने में दशकों लग जाते हैं, हर वक्त नौकरी जाने (जॉब ले-ऑफ) का डर सिर पर मंडराता रहता है और कई बार वीजा नियमों की वजह से लाइफ पार्टनर के करियर पर भी ब्रेक लग जाता है। यह एक ऐसी मानसिक कीमत है, जो बाहर से किसी को दिखाई नहीं देती।

‘अगर आज 2026 होता तो कभी US नहीं आता’: खुद वापस क्यों नहीं लौटे?

जब सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि अगर अमेरिका इतना ही मुश्किल है तो वे खुद भारत क्यों नहीं लौट जाते, तो सुहास ने इस पर भी बहुत प्रैक्टिकल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि जब आप सालों लगाकर किसी देश में अपना पूरा घर-बार, बैंक बैलेंस और जीवन बसा लेते हैं, तो सब कुछ समेटकर वापस लौटना आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से बहुत मुश्किल हो जाता है। उन्होंने साफ कहा, “अगर आज मुझे 2026 में यह फैसला नए सिरे से लेना होता, तो मैं कभी अमेरिका आने की गलती नहीं करता।”

इंटरनेट पर बंटी लोगों की राय

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स कपल की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं और मान रहे हैं कि अपने देश में परिवार के पास रहकर काम करने से बेहतर कुछ नहीं है। वहीं, कुछ लोगों का तर्क है कि विदेश जाकर जो ग्लोबल एक्सपोजर और वर्क कल्चर सीखने को मिलता है, उसका अनुभव जिंदगी में एक बार जरूर लेना चाहिए।

और पढ़ें: दादा ने अंग्रेजों को दिए थे ₹35 हजार, 109 साल बाद पोतों ने मांगे करोड़ों; ब्रिटेन ने सबूत| British government old loan

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds