सरनेम जानकर पिता को अस्पताल से निकाला, भाई का IIM छूटा: सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द| Rhea Chakraborty news

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 22 अगस्त 2026, 03:36 AM Updated: 22 अगस्त 2026, 03:36 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Rhea Chakraborty news: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अपने और अपने परिवार पर टूटे दुखों के पहाड़ को लेकर खुलकर बात की है। साल 2020 में हुई इस दुखद घटना के बाद रिया और उनके परिवार को न सिर्फ मीडिया और जांच एजेंसियों की तीखी नजरों का सामना करना पड़ा, बल्कि सामाजिक बहिष्कार का दर्द भी झेलना पड़ा। रिया ने खुलासा किया है कि उस मुश्किल दौर में उनके भाई शौविक का करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया और उनके पिता को सिर्फ उनके नाम और सरनेम की वजह से एक बड़े अस्पताल की नौकरी से निकाल दिया गया।

और पढ़ें: पार्टियों में ड्रग्स, कास्टिंग काउच और पार्टनर की अदला-बदली… टीवी एक्ट्रेस ने खोली ग्लैमर दुनिया की पोल| Aanchal Khurana News

‘पूरे समाज ने हमें ठुकरा दिया था’| Rhea Chakraborty news

फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में बातचीत करते हुए रिया ने अपनी आपबीती साझा की। रिया ने बताया, “उस वक्त हमारे पास कोई काम नहीं बचा था। हम सब बस घर में बंद होकर बैठे रहते थे। पूरे समाज ने हमसे मुंह मोड़ लिया था और हमें पूरी तरह ठुकरा दिया था। मुझे फिल्में नहीं मिल रही थीं और शौविक को कहीं नौकरी नहीं मिल रही थी। कोई भी कॉर्पोरेट कंपनी उसे हायर करने को तैयार नहीं थी।”

रिया ने अपने पिता के साथ हुए बर्ताव का जिक्र करते हुए कहा, “पापा को शहर के एक बेहद नामी और बड़े अस्पताल में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की बड़ी पोस्ट मिली थी। लेकिन जैसे ही मैनेजमेंट को उनका सरनेम और पहचान पता चली, उनसे सीधे कह दिया गया… ‘माफ कीजिए, आप रिया चक्रवर्ती के पिता हैं, इसलिए आप हमारे यहां काम नहीं कर सकते।'”

भाई को CAT में 97 पर्सेंटाइल, फिर भी जेल की वजह से छूटा IIM

रिया ने अपने भाई शौविक के करियर को लगे झटके पर भी बात की। उन्होंने बताया कि सुशांत के निधन से ठीक पहले शौविक ने CAT परीक्षा में 97 परसेंटाइल हासिल किए थे और उसका प्रतिष्ठित आईआईएम (IIM) में एडमिशन हो चुका था। पूरी फीस भी जमा हो चुकी थी, लेकिन उसी दौरान ड्रग्स केस में शौविक की गिरफ्तारी हो गई। जेल जाने के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सका और बाद में उसे कहीं जॉब भी नहीं मिली।

जांच, जेल और PTSD का दौर

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती मुख्य जांच के घेरे में आ गई थीं। इस मामले से जुड़े ड्रग एंगल की जांच करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया और उनके भाई शौविक को गिरफ्तार किया था और रिया को कुछ समय जेल में बिताना पड़ा। रिया पहले भी बता चुकी हैं कि इस पूरे सदमे की वजह से वे पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) का शिकार हो गई थीं। हालांकि, बाद में सीबीआई ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, जिससे उन्हें सभी आरोपों से राहत मिली।

‘द ट्रेटर्स’ शो में मल्लिका शेरावत से तीखी बहस

रिया चक्रवर्ती इन दिनों रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 में नजर आ रही हैं, जहाँ को-कंटेस्टेंट मल्लिका शेरावत के साथ उनकी तीखी बहस देखने को मिली। दरअसल, शो में मल्लिका के ‘कमबैक’ पर मुनव्वर फारूकी की एक टिप्पणी का रिया ने बचाव किया और मल्लिका से कहा कि मुनव्वर की बात पॉजिटिव थी। इस पर मल्लिका भड़क गईं और उन्होंने रिया पर निजी हमला करते हुए कह दिया, “ओह, यह तुम्हारा कमबैक है? मैं भी कह सकती हूँ कि रिया, तुम जेल में थीं, तो क्या यह तुम्हारे लिए बड़ा कमबैक है?” मल्लिका के इस तंज पर रिया बेहद आहत हुईं और शो के अन्य सदस्यों ने भी मल्लिका के इस कमेंट की आलोचना की। रिया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस बात पर मल्लिका नाराज हुईं, उन्होंने बदले में उससे कहीं ज्यादा कड़वी और बुरी बात कह दी।

और पढ़ें: वंदे मातरम बने राष्ट्रगान: मुकेश खन्ना का दावा- क्वीन एलिजाबेथ के सम्मान में लिखा गया था गान| Mukesh Khanna controversy

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds