Aanchal Khurana News: टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना हमेशा अपनी बेबाक बातों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई की लेट-नाइट पार्टी लाइफ और इंडस्ट्री के अंदर की बातों को लेकर कुछ ऐसे बड़े खुलासे किए हैं, जिसने सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में तहलका मचा दिया है। आंचल ने सीधे शब्दों में कहा कि उनके लिए मुंबई सिर्फ काम करने की जगह है, पार्टी-क्लबिंग करने की नहीं। उन्होंने दावा किया कि यहां की हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स का इस्तेमाल आम है, कास्टिंग काउच जैसी चीजें होती हैं और लोग एक-दूसरे के पार्टनर तक बदल लेते हैं।
‘मुंबई में नहीं बनाए ज्यादा दोस्त, पार्टी सिस्टम से बनाई दूरी’| Aanchal Khurana News
बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में आंचल ने अपने करीब 10-15 साल के करियर और अनुभवों पर बात की। उन्होंने बताया कि मुंबई में उनका फोकस हमेशा अपने काम पर ही रहता है। जब भी उनका चिल करने या पार्टी करने का मूड होता है, तो वे दोस्तों के साथ बाहर जाने के बजाय सीधे अपने भाई या परिवार के पास चली जाती हैं। परिवार के साथ वक्त बिताना, ड्रिंक करना और सुकून से रहना उन्हें ज्यादा अच्छा लगता है। एक्ट्रेस ने यह भी माना कि उन्होंने मुंबई में कभी ज्यादा दोस्त नहीं बनाए, क्योंकि उन्हें यहां का पार्टी कल्चर बिल्कुल पसंद नहीं आया।
ड्रग्स, कास्टिंग काउच और पार्टनर स्वैपिंग के बड़े दावे
आंचल ने ग्लैमर पार्टियों की हकीकत बताते हुए कई गंभीर बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों में ड्रग्स काफी खुलेआम चलती है और काम दिलाने के नाम पर कास्टिंग काउच जैसी हरकतें भी होती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ पार्टियों में लोग अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड की अदला-बदली (पार्टनर स्वैपिंग) तक करते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि इस सब में शामिल होने वाले ज्यादातर लोग अपनी मर्जी से ही ऐसा करते हैं।
‘कपल गोल्स’ दिखाने वालों पर कसा तंज
सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते का दिखावा करने वाले कपल्स पर भी आंचल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो शादीशुदा जोड़े इंस्टाग्राम पर खुद को ‘परफेक्ट कपल’ दिखाते हैं और कपल गोल्स देते हैं, उनकी असल जिंदगी काफी अलग होती है। आंचल का कहना है कि बाहर से बेहद खुश दिखने वाले कई शादीशुदा लोग असल में अपने पार्टनर को धोखा दे रहे होते हैं।
नेगेटिव वाइब्स से बचने का देसी नुस्खा
आंचल ने बताया कि वे फेक और नेगेटिव लोगों को बहुत जल्दी पहचान लेती हैं और उनसे तुरंत दूरी बना लेती हैं। खुद को नेगेटिविटी और बुरी नजर से बचाने के लिए वे एक अनोखा तरीका अपनाती हैं। अगर उन्हें किसी जगह से खराब वाइब आती है, तो वे घर आकर पानी में नमक डालकर नहाती हैं। उनका मानना है कि इससे उनका ऑरा साफ हो जाता है और नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है।













































