Deepika Padukone: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas ) और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर अब एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। आखिर क्यों टूटी प्रभास की ‘स्पिरिट’ में दीपिका पादुकोण की डील? क्या वाकई 10% प्रॉफिट शेयरिंग और स्क्रिप्ट लीक करने की वजह से दीपिका को फिल्म से बाहर किया गया? संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय वांगा ने दीपिका पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं पूरी इनसाइड स्टोरी!
और पढ़ें: बिना काम किए Randeep Hooda को हर महीने क्यों पैसे देते थे Ram Gopal Varma?
3 बड़े कारण जिनकी वजह से टूटी डील
पिछले डेढ़ साल से चर्चा थी कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone ), प्रभास (Prabhas ) के अपोजिट इस फिल्म में नज़र आएंगी। लेकिन अब संदीप रेड्डी वांगा के भाई और फिल्म के को-प्रोड्यूसर प्रणय वांगा ने एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। चलिए आपको बताते हैं वो 3 बड़े कारण जिनकी वजह से यह डील टूटी
- पहली वजह 10% प्रॉफिट की मांग
प्रणय वांगा का कहना है कि विवाद सिर्फ दीपिका की फीस को लेकर नहीं था। दीपिका फिल्म के कुल मुनाफे यानी प्रॉफिट में से 10% की हिस्सेदारी मांग रही थीं, जो मेकर्स को मंजूर नहीं था।
- दूसरा और सबसे गंभीर आरोप कहानी लीक करना
मेकर्स का आरोप है कि जब उन्होंने दीपिका की शर्तें मानने से मना कर दिया, तो फिल्म का सीक्रेट प्लॉट और कहानी की कुछ अंदरूनी बातें बाहर लीक कर दी गईं। प्रणय वांगा के मुताबिक, जो बातें अंदर रहनी चाहिए थीं, उन्हें जानबूझकर बाहर लाया गया।
- तीसरी वजह फीस और वर्किंग आवर्स का क्लैश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने अपनी भारी-भरकम फीस करीब 20 करोड़ के साथ-साथ शर्त रखी थी कि वो दिन में सिर्फ 8 घंटे और हफ्ते में 5 दिन ही काम करेंगी, जिससे फिल्म का शेड्यूल बिगड़ सकता था।
Deepika Padukone को इस एक्ट्रेस से किया रिप्लेस
आपको बता दें कि ‘स्पिरिट’ कोई मामूली फिल्म नहीं है। ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले संदीप रेड्डी वांगा इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास फिल्म में एक कड़क पुलिस वाले के रोल में दिखने वाले हैं। यही वजह है कि फिल्म की कास्टिंग को लेकर इतना बड़ा बवाल मचा हुआ है।
इन मतभेदों के बाद मेकर्स ने आगे बढ़ने का फैसला किया और अब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone ) की जगह तृप्ति डिमरी को इस फिल्म में कास्ट कर लिया गया है। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ से रातों-रात नेशनल क्रश बनीं तृप्ति डिमरी अब इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं । वांगा के साथ उनकी बॉन्डिंग को देखते हुए फैंस इस जोड़ी को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि दीपिका का स्टारडम फिल्म को एक अलग लेवल पर ले जा सकता था।Spirit
दिलचस्प बात यह है कि प्रभास (Prabhas ) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone ) ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में एक साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं, जहाँ फैंस को उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे थे कि ‘स्पिरिट’ में भी यह जोड़ी दोबारा धमाल मचाएगी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी तक दीपिका पादुकोण या उनकी टीम की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है ।
तो अब देखना यह होगा कि क्या दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone ) की टीम इस गंभीर आरोप पर कोई सफाई देती है या नहीं। वैसे आपको क्या लगता है? क्या दीपिका की 10% प्रॉफिट की मांग जायज थी, या मेकर्स का उन्हें फिल्म से रिप्लेस करना सही फैसला है?














































