परिसीमन बिल पर इंडी गठबंधन में पड़ी दरार! शरद पवार की पार्टी ने किया सरकार के समर्थन का ऐलान, तो भड़की कांग्रेस| Delimitation Bill Special Session

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Delimitation Bill Special Session: शीतकालीन सत्र से ठीक पहले केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र ने देश की सियासत में हलचल तेज कर दी है। इस विशेष सत्र में सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पेश करने की तैयारी में है। पिछले सत्र में यह विधेयक पारित नहीं हो सका था, जिसे देखते हुए सत्ताधारी बीजेपी ने इस बार विपक्षी दलों से लगातार संपर्क साधा है। इसी बीच विपक्षी खेमे यानी इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। डीएमके के साथ-साथ शरद पवार की पार्टी एनसीपी शरदचंद्र पवार ने भी साफ कर दिया है कि परिसीमन विधेयक के मुद्दे पर वह गठबंधन के साथ नहीं है और सदन में सरकार के पक्ष में वोट करेगी।

शरद पवार के गुट के इस बदले हुए रुख से कांग्रेस बेहद नाराज है और उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शरद पवार और उनकी पार्टी पर तीखा तंज कसा है।

और पढ़ें: 48 साल बाद खुल रहे पुरी के रत्न भंडार के राज: एक-एक गहने की जांच में लग रहा 1 घंटा| Jagannath Temple Treasure Counting

महाराष्ट्र कांग्रेस ने याद दिलाया मार्च 2026 का वह त्याग| Delimitation Bill Special Session

शरद पवार की पार्टी द्वारा सरकार का समर्थन करने की खबर सामने आते ही महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखकर पुराने दिनों की याद दिलाई। कांग्रेस ने लिखा कि 85 साल की उम्र में शरद पवार को फिर से राज्यसभा भेजने के लिए पार्टी ने अंत तक उनका मजबूती से साथ दिया था। कांग्रेस ने आंकड़ों का हवाला देते हुए याद दिलाया कि मार्च 2026 में महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने थे। उस समय शरद पवार की पार्टी के पास महज 10 विधायक थे, जबकि किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए 36 वोटों की जरूरत थी। वहीं कांग्रेस के पास 16 और उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के पास 20 विधायक थे।

पोस्ट में आगे बताया गया कि तब सुप्रिया सुले ने खुद कांग्रेस नेतृत्व से अपने पिता की उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगा था। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने बिना किसी हिचकिचाहट के सहमति दे दी और कांग्रेस ने अपनी सीट पर दावा छोड़कर शरद पवार का समर्थन किया। इसके बाद उद्धव गुट ने भी साथ दिया और महा विकास अघाड़ी ने सर्वसम्मति से उन्हें राज्यसभा भेजा। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि जिन शरद पवार और सुप्रिया सुले के लिए पार्टी ने अपनी सीट छोड़ी, आज वही परिसीमन कानून के मुद्दे पर बीजेपी सरकार का साथ देने जा रहे हैं।

जितेंद्र आव्हाड का ऐलान- “परिसीमन एक संवैधानिक जरूरत”

कांग्रेस की यह नाराजगी शुक्रवार को शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के उस बयान के बाद सामने आई, जिसमें उन्होंने प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का समर्थन करने की घोषणा की। आव्हाड ने बताया कि शरद पवार के साथ हुई चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है।

उन्होंने पार्टी का पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि यह कोई औपचारिक राजनीतिक दांवपेच नहीं है, बल्कि यह मामला संवैधानिक प्रक्रिया से जुड़ा है। आव्हाड के मुताबिक, परिसीमन एक संवैधानिक आवश्यकता है जिसे आज नहीं तो कल होना ही है, इसलिए पार्टी ने तय किया है कि वह निश्चित तौर पर इसका समर्थन करेगी।

सुप्रिया सुले के तेवर भी पड़े नरम

दूसरी तरफ, शरद पवार की पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले का रुख भी इस विधेयक को लेकर काफी लचीला और सकारात्मक नजर आ रहा है। 26 नवंबर को ही सुले ने संकेत दे दिए थे कि उनकी पार्टी इस बिल का आंख मूंदकर विरोध करने के बजाय इसके प्रावधानों पर गंभीरता से विचार करेगी।

सुले ने कहा था कि बिल की बारीकियों को परखे बिना उसे खारिज करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि संभव है कि इसमें देश के हित से जुड़े कई अच्छे कदम हों। उन्होंने अन्य विपक्षी दलों को भी नसीहत देते हुए कहा कि किसी कानून का विरोध सिर्फ इसलिए नहीं किया जाना चाहिए कि उसे सत्ताधारी दल लेकर आया है। इसके बजाय सभी दलों को बिल का पूरा ड्राफ्ट मिलने के बाद उस पर रचनात्मक सुझाव देने चाहिए।

और पढ़ें: कंपकंपाती ठंड के लिए हो जाइए तैयार! दिल्ली में 9 डिग्री तक गिरा तापमान, शनिवार को बेहद खराब होगी हवा| Delhi Cold Wave Temperature Drop

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds