क्या है चमकौर साहिब का इतिहास? जानें गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत की कहानी – Gurudwara Sri Katalgarh Sahib

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Gurudwara Sri Katalgarh Sahib: पंजाब के एक ऐतिहासिक जिले रूपनगर ज़िले यानि रोपड़ में एक स्थान है चमकौर साहिब… ये स्थान गवाह है गुरू गोबिंद सिंह जी के दो बड़े साहिबजादों के साथ तीन पंज प्यारों की शहादत का.. उनकी वीरता का.. औऱ धर्म की रक्षा के लिए खून का कतरा कतरा न्योछावर करने के लिए तैयार उन सिखों की शहादत का.. चमकौर साहिब में ही मौजूद है इन शहादत के सम्मान में स्थापित किये गए गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब। जहां 1704 में मुगलो और गुरु साहिब की सेना के बीच युद्ध हुआ.. जो आज भी सिखो के लिए सबसे प्रमुख स्थानों में से है। जहां आने वाले हर सिख श्रद्धा से सिर झुकाये बिना नही रह सकते है। अपने इस lekh में हम बात करेंगे गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब के बारे में जानेंगे..

Also Read: मुंबई कॉन्सर्ट में बम की धमकी पर भड़के Diljit Dosanjh? Mumbai Concert Viral Video

क्या है Gurudwara Sri Katalgarh Sahib इतिहास?

1704 में दिसंबर की कड़ाके की ठंड के बीच में राजपूतों के धोखे के कारण गुरु साहिब जब आनंदपुर साहिब के किले से निकले तब मुगलो की सेना ने हमला कर दिया.. इस कारण सिरसा नदी पार करते समय गुरु साहिब के दोनो छोटे साहिबजादे और उनका मां गुरु साहिब के बिछड़ गए। गुरु साहिब अपने दोनो बड़े साहिबजादों और सिख सैनिकों के साथ चमकौर की तरफ चल दिये। लेकिन 7 दिसंबर 1704 को मुगल सेना ने फिर से गुरु साहिब को घेर लिया.. और दोनो की सेना की बीच युद्ध शुरु हो गया। इस दौरान सिख सैनिंको के मना करने पर भी गुरु साहिब ने अपने दोनो बड़े साहिबजादों अजीत सिंह और जुझार सिंह को भी मुगलो सेना से लोहा लेने के लिए भेजा। गुरु साहिब का संदेश साफ था कि उनका हर सिख उनकी संतान है.. इसलिए सभी युद्ध में जायेंगे, दिसंबर की सर्दी में पहले 18 साल के बाबा अजीत सिंह युद्ध गए.. औऱ वो अंतिम सांस तक लड़े.. जिसके बाद 14 साल के बाबा जुझार सिंह भी गुरु साहिब की इजाजत लेकर युद्ध में लडने चले गए।

दीवान हॉल के नीचे आठ मीटर वर्ग का गर्भगृह

गुरु साहिब ने अपनी आंखो से अपने बच्चो को उनके असली घर जाते देखा.. हमेशा की शांति पाते देखा था। जिसके बाद जब गुरु साहिब भी युद्ध के लिए तैयार हुए तब सिख संगत ने उनसे आग्रह किया कि वो दो पंज प्यारे के साथ वहां से चले जायें। गुरुसाहिब ने अपने प्यारे सिखो की बात मानी और दो पंज प्यारे के साथ चले गए.. लेकिन उनके पीछे मुगलो और सिख सैनिको के बीच भीषण युद्ध हुआ और तीन पंज प्यारे भाई मोहकम सिंह, भाई साहिब सिंह और भाई साहिब सिंह जी समेत सभी सिख शहीद हो गए। इतनी महान शहादत की याद और शहीदो के सम्मान में ही यहां 1831 में  बेला के सरदार हरदयाल सिंह एक संरचना तैयार करवाई थी..हालांकि आज की संरचना 1960 में झार साहिब के संत प्यारा सिंह और बाद में अमृतसर के संत बिशन सिंह ने बनवाया था। जो कि सफेद पत्थरो से बना एक पारंपरिक सिख गुरुद्वारा है। यहां मुख्य दीवान हॉल के नीचे आठ मीटर वर्ग का गर्भगृह है।

गुरुद्वारे में चमकौर के युद्ध से जुड़ी चित्रकारी मौजूद

वहीं इसके परिसर में एक पुराना बाऊली साहिब है..वहीं दीवान हॉल की दीवार पर चमकौर के युद्ध से जुड़े चित्रकारी मौजूद है। ये गुरुद्वारा सातों दिन 24 घंटे खुला रहता है.. वहीं 24 घंटे अटूट लंगर चलता रहता है। हर साल 20 से 22 दिसंबर को यहां शहीदी जोड़ मेले का आयोजन होता है, जिसें गुरु साहिब के चारो साहिबजादों की शहादत को याद किया जाता है सैकड़ो दुश्मनो की सेना के कत्ल और सिख लड़ाको की शहादत को दर्शाने वाला ये स्थान कतलगढ़ कहलाया और यहां बना गुरुद्लारा कतलगढ़ साहिब कहलाया।  सिख धर्म से जुड़ा हर एक स्थान बेहद पवित्र है और सिखो के लिए धार्मिक आस्था का प्रतीक है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds