Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर है। आखिरकार दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के ‘रुपे ऑरा इंडिया टूर’ कॉन्सर्ट को हरी झंडी दे दी है। त्योहारों के सीजन में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पहले इस शो पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन अब आयोजकों के साथ शर्तों पर सहमति बनने के बाद रास्ता साफ हो गया है। आइए जानते हैं कब है धमाकेदार लाइव शो
और पढ़ें: धर्म बदल लिया? बुर्के में मस्जिद पहुंचीं Malaika Arora के साथ कौन है ये मिस्ट्री मैन? सच आया सामने!
कब हैं कॉन्सर्ट? (Diljit Dosanjh Delhi Concert )
आपको बता दें कि यह धमाकेदार लाइव शो पहले 1 नवंबर को होने वाला था, लेकिन सुरक्षा और त्योहारों के सीजन की संवेदनशीलता को देखते हुए अब इसे पहले शिफ्ट करके 30 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। पहले इस कॉन्सर्ट को परमिशन मिलने में पेंच फंस गया था, जिससे फैंस काफी उदास हो गए थे।
लेकिन फिर BookMyShow और दिल्ली पुलिस के बीच हाई-लेवल मीटिंग हुई। आयोजकों ने प्राइवेट सिक्योरिटी बढ़ाने, एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर कड़े इंतजाम करने और दर्शकों की संख्या को कंट्रोल में रखने का वादा किया, जिसके बाद पुलिस ने ग्रीन सिग्नल दे दिया। यानी अब आखिरकार रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है और यह शो जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में ही आयोजित किया जाएगा!
कॉन्सर्ट को लेकर राजनीति!
वैसे इस कॉन्सर्ट को लेकर सिर्फ सुरक्षा का ही पेंच नहीं फंसा था, बल्कि इस पर जमकर राजनीति भी शुरू हो गई थी! विपक्ष और आम आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप था कि दिलजीत दोसांझ को उनके पुराने बयानों और किसान आंदोलन के समर्थन की वजह से टारगेट किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तो ‘पॉलिटिकल वेंडेटा’ यानी राजनीतिक बदले तक की बातें होने लगी थीं… खैर, अब इन सब विवादों पर फुल स्टॉप लग गया है और पुलिस की हरी झंडी मिल चुकी है!
पिछले कॉन्सर्ट्स में क्या हुआ था
लेकिन अगर हम पिछले कॉन्सर्ट्स की बात करें, तो उनके दौरान कुछ बड़े विवाद भी सामने आए थे। हैदराबाद कॉन्सर्ट के समय तेलंगाना सरकार ने दिलजीत को बकायदा एक लीगल नोटिस भेजा था, जिसमें उन्हें शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने जैसे ‘5 तारा’ या ‘पटियाला पेग’ न गाने की हिदायत दी गई थी। इसके अलावा, पिछले दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद कई फैंस ने स्टेडियम में भारी अफ़रातफ़री और खराब इंतजामों को लेकर भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
गूंजेंगे दिलजीत दोसांझ के सुपरहिट गाने
और अगर हम दिलजीत दोसांझ के गानों की बात करें… तो जेएलएन स्टेडियम में पैर थिरकना तो तय है! फैंस दिलजीत के सबसे बड़े ग्लोबल चार्टबस्टर्स जैसे ‘जिंद माही’, ‘लवर’, ‘बॉर्न टू शाइन’ और ‘किन्नी किन्नी’ पर लाइव झूमने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यही नहीं, जब स्टेडियम में ‘जी.ओ.ए.टी’ और ‘इल्मीनाटी’ जैसे सुपरहिट गाने गूंजेंगे, तो दिल्ली का माहौल देखने लायक होगा।
तो दिलजीत दोसांझ के साथ भांगड़ा करने के लिए तैयार हो जाओ! लेकिन हाल ही में हुए प्रोटेस्ट और अपने पिछले कॉन्सर्ट के दौरान दिए गए बयानों के बाद, क्या फैंस अब भी उनके इस दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए उतने ही एक्साइटेड हैं? आपकी इस पर क्या राय है और आपको दिलजीत का कौन सा गाना सबसे ज्यादा पसंद है, हमें कमेंट्स में ज़रूर बताएं।














































