The Dirty Picture: बॉलीवुड में बोल्ड सिनेमा की परिभाषा बदलने वाली फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के पूरे 15 साल बाद, एकता कपूर एक बार फिर इतिहास दोहराने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में फिल्म प्रोड्यूसर (Producer) एकता कपूर ने आधिकारिक तौर पर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल ‘द डर्टी पिक्चर 2’ का ऐलान कर दिया है। एक नई और बेहद दमदार कहानी के साथ आ रही यह फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं बोल्डनेस की एक नई कहानी लेकर आ रहे इस सीक्वल के बारे में क्या कुछ है खास
और पढ़ें: पंचायत और मिर्जापुर को टक्कर! रिलीज होते ही OTT पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है Dupahiya 2 — NEDRICK NEWS
एकता कपूर ने The Dirty Picture 2 का किया ऐलान
आपको बता दें कि एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान खुलासा किया कि वह पिछले काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल के बारे में सोच रही थीं। अब जाकर उन्हें एक ऐसी दमदार कहानी मिली है जिसे वह बड़े पर्दे पर लाना चाहती हैं।
एकता ने बताया कि पहली फिल्म ‘सिल्क स्मिता’ के जीवन से प्रेरित थी, जिन्हें समाज ने उनकी बोल्ड इमेज के लिए गलत समझा। उन्होंने कहा, “मैंने सिल्क को कभी victim की तरह नहीं देखा, बल्कि वह जिंदगी को खुलकर जीने वाली अभिनेत्री थीं।”
फिल्म स्टार कास्ट
स्टार कास्ट की बात करें तो इस बार फिल्म में नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं, हालांकि एकता कपूर ने अभी इसका पूरी तरह से खुलासा नहीं किया है। फिल्म में नई लीड एक्ट्रेस कौन होगी, डायरेक्शन कौन करेगा और यह कब रिलीज होगी, इस पर से पर्दा उठना अभी बाकी है।
विद्या बालन को मिला था National Film Award
पहली फिल्म की बात करें तो साल 2011 में रिलीज हुई ‘द डर्टी पिक्चर’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई थी। मिलन लुथरिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विद्या बालन, इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह और तुषार कपूर लीड रोल में थे। फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी, बल्कि विद्या बालन को उनकी बेमिसाल और दमदार परफॉरमेंस के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) भी दिलाया था।
Vidya Balan की अपकमिंग फिल्में
विद्या बालन (Vidya Balan) के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, इस समय उनके पास कई बड़े और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं जिसकी चर्चा सिनेमा गलियारों में खूब हो रही है। उनकी सबसे बड़ी आगामी फिल्मों में से एक है ‘जेलर 2’ (Jailer 2), जिसमें वह साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आने वाली हैं। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही इस तमिल फिल्म में विद्या का एक बेहद दमदार रोल है। इसके साथ ही ‘भूल भुलैया’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अक्षय कुमार और विद्या बालन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।
‘भूल भुलैया 3’ के निर्देशक अनीस बज्मी इस आउट-एंड-आउट फैमिली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं, जो 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, ‘राजा शिवाजी’ (Raja Shivaji) छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक भव्य ऐतिहासिक महाकाव्य (Historical Epic) फिल्म है। रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित
इस बड़े बजट की द्विभाषी (Marathi & Hindi) फिल्म में विद्या बालन ‘बड़ी बेगम’ (खादिजा सुल्ताना) के दमदार रोल में नजर आएंगी। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, विद्या बालन पूरे 17 साल बाद जाने-माने निर्देशक आर. बाल्की के साथ भी एक नई तमिल फिल्म के लिए हाथ मिला रही हैं, जिसे लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। तो आप एकता कपूर की इस फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।












































