भारत का युवा BTS के लिए क्यों दीवानगी की हदों को पार कर रहा है! जानिए BTS के ट्रेंडिंग की वजह!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 May 2022, 12:00 AM | Updated: 29 May 2022, 12:00 AM

 भारत में इन दिनों साउथ कोरियन पॉप स्टार्स ग्रुप BTS का जादू युवाओं में सिर चढ़ कर बोल रहा है। जहाँ देखों इसके ही चर्चे हैं। दुनिया भर के तमाम देशों में BTS ने अपना तहलका मचाया है। इस ग्रुप की सबसे ज्यादा फैन्स फॉलोइंग लड़कियों में है। साउथ कोरियन पॉप बैंड BTS का पूरा नाम BangTan Sonyeondan है। आज के समय में यह ग्रुप म्यूजिक का मेनस्ट्रीम बैंड बन गया है। इस बैंड को BTS  आर्मी के नाम से भी जाना जाता है। भारत में अपनी बढ़ते फैन्स फॉलोइंग को देखते हुए इस ग्रुप ने भारत में अपने शो करने की चाहत जाहिर की है। BTS ने 2020 में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘हम जानते हैं कि भारत में हमारे कई फैंस हमें बहुत प्यार और हमारा समर्थन करते हैं। हमारे गानों को सुनने के लिए हम आप सभी का धन्यवाद करते हैं। हम उम्मीद करते है कि जल्द हमारा शो भारत में भी हो। आपको बता दें , भारत का 10 में से लगभग 8 युवा BTS के गानों के लिए पागल दिखता है। वो दिनभर अपने मोबाइल में इसके गानों को सुनता रहता है। दुनिया भर में अपने ग्रुप के प्रति युवाओं का दिवानगी और प्यार के कारण ही BTS ट्रेंड करता रहता है।  

क्या है BTS 

 BTS 7 लड़कों का ग्रुप है, जिसे बैंग्टन बॉयज के नाम से भी जाना जाता है। इस ग्रुप में सात सदस्य हैं, जिसमें में 4 गायक हैं- Jin, Jimin, V and Jungkook  और 3 रैपर्स- Suga, J-hope and Rap Monster हैं। BTS  ग्रुप अपने सॉन्ग और परफॉर्मेंस के अलावा अपने लुक्स, ड्रेसिंग स्टाइल और हेयर स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते है। BTS को कोरियन भाषा में BangTan Sonyeondan कहते हैं, जिसका अर्थ Bulletproof boy scouts है। इसी का शॉर्ट फॉर्म BTS है। इस ग्रुप की शुरूआत साल 2010 में हुई थी। लेकिन इनका डेब्यू साल 2013 में एल्बम 2 कूल 4 स्कूल से हुआ था। अब तक BTS  कई म्यूजिक एल्बम लांच कर चुका है। 

BTS  के पॉपुलर होने की वजह 

BTS ने अपने गाने से दुनियाभर के लोगों को दीवाना बनाया है। उनकी पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा कारण उनका म्यूजिक और डांस है। परफॉर्मेंस के अलावा उनके गाने की खास मीनिंग होती है। साथ उनके गाने काफी एनर्जेटिक होते हैं। उदाहरण के लिए उनका फेक लव सॉन्ग, यह एक सैड सॉन्ग है। लेकिन इस सॉन्ग का म्यूजिक बेहद कमाल का है साथ ही गाने में एनर्जी है। BTS की बढ़ती पॉपुलैरिटी का एक कारण उनका फैंस के साथ अच्छा रिलेशन भी है। BTS  के मिलियन फैंस हैं लेकिन वह फैंस के साथ इंटरैक्ट करने के लिए टाइम निकाल लेते हैं। फैंस के साथ वह अक्सर सोशल मीडिया से इंटरैक्ट करते हैं। इसके अलावा VLIVE ऐप से वह अपने फैंस के साथ लाइव चैट करते हैं। इस ऐप पर आप उनके पोस्ट और लाइव ब्रॉडकास्ट देख सकते हैं। 

बैंड के नाम 23 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 

इस बैंड के नाम 23 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। सिंगल सॉन्ग ‘बटर’ ने तो अकेले पांच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। इस विडियो सॉन्ग ने यू-ट्यूब प्रीमियर पर सबसे अधिक दर्शक पाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस सॉन्ग से पहले ये रिकॉर्ड उनके ही सिंगल विडियो सॉन्ग ‘डाइनामाइट’ के नाम था। 18 सितंबर 2017 को रिलीज हुआ म्यूजिक विडियो DNA यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यू पाने वाला उनका पहला विडियो बन गया। आपको बता दें , इसका पहला म्यूजिक अल्बम 11 सितंबर 2013 में लॉन्च किया गया था, जिसका नाम “2 cool 4 Skool” था। ये अल्बम इतना पसंद किया गया कि उसे न्यू आर्टिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया।

बॉलीवुड भी BTS का दीवाना 

भारत में BTS के दीवाने सिर्फ यूथ ही नहीं बल्कि फिल्म और टेलिविजन इंडस्ट्री के लोग भी हैं। एआर रहमान ने भी बीटीएस का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया था। दिशा पटानी, आयुष्मान खुराना भी इनके प्रति अपना प्यार जता चुके हैं। टाइगर श्राफ ने तो डाइनामाइट सॉन्ग के रिलीज होने पर सोशल मीडिया पर लिखा था, किसी को भी बीटीएस से प्यार हो सकता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds