काम शुरू होते ही कुछ लोग नाराज फूफा बन जाते हैं… SRCC के 100 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज| PM Modi News

Nandani | Nedrick News New Delhi Published: 06 सितम्बर 2026, 08:32 PM Updated: 06 सितम्बर 2026, 08:32 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

PM Modi News: दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में छात्रों से संवाद किया और साथ ही विरोधियों पर तीखा सियासी हमला भी बोला। कॉलेज के 100 साल के गौरवशाली सफर की सराहना करते हुए पीएम ने कहा कि इस संस्थान ने देश के व्यापार, सार्वजनिक जीवन और समाज को दिशा देने वाली कई पीढ़ियों का नेतृत्व तैयार किया है। इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने 100 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का भी जारी किया।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन सिर्फ एसआरसीसी के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के पूरे शिक्षा जगत के लिए ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण है, जहां संस्थान से जुड़ी कई पीढ़ियां एक छत के नीचे इकट्ठा हुई हैं।

और पढ़ें: एवरेस्ट पर इंसानों की लग्जरी बनी टाइम बम! पेशाब की गर्मी से पिघल गई 2500 टन बर्फ| Mount Everest glacier melting

कैंपस से बाहर मिलेंगे दो तरह के लोग: ‘नाराज फूफा’ वाला तंज| PM Modi News

संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कॉलेज से डिग्री लेकर निकलने वाले युवाओं को भविष्य की हकीकत से रूबरू कराया। उन्होंने कहा, “जब आप इस कैंपस की चारदीवारी से बाहर कदम रखेंगे, तो आपका सामना एक नई दुनिया से होगा। वहां आपको दो तरह के लोग मिलेंगे। एक वे होंगे जो अपनी पॉजिटिव सोच से समाज और देश की ताकत बनते हैं। वहीं, दूसरी तरफ ऐसे लोग मिलेंगे जो कोई भी नया काम शुरू होते ही शादी-ब्याह वाले ‘नाराज फूफा’ बन जाते हैं। उनका बस एक ही पसंदीदा काम होता है हर बात का विरोध करना। उनके मुंह पर हमेशा एक ही रटा-रटाया डायलॉग रहता है, ‘इसकी क्या जरूरत है?’”

पीएम ने विकास कार्यों पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए सिलसिलेवार उदाहरण दिए:

  • “जब हमने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) बनाई, तब फूफा ने कहा, इसकी क्या जरूरत है?”
  • “जब हाई-स्पीड ट्रेनों पर काम शुरू हुआ, तब भी पूछा गया, इसकी क्या जरूरत है?”
  • “जब हमने डिजिटल लेन-देन के लिए यूपीआई (UPI) शुरू किया, तो इन्हीं फूफाओं ने कहा कि भारत में इसकी क्या जरूरत है?”
  • “संसद की नई इमारत बनी, तब भी यही सवाल दोहराया गया।”
  • “जब देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के सम्मान में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनाया गया, तब भी यही लोग पूछ रहे थे कि इसकी क्या जरूरत थी?”

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि देश ने इन सभी ‘फूफाओं’ को अपने काम से करारा जवाब दिया है और भारत को आगे बढ़ने से अब कोई ताकत नहीं रोक सकती।

‘माई-बाप’ कल्चर के सामने चट्टान बनकर खड़ा है मोदी

पीएम मोदी ने पुराने राजनीतिक तंत्र पर हमला बोलते हुए कहा कि सच की हुंकार के आगे झूठ की गूंज कभी नहीं टिक सकती। उन्होंने कहा, “यह मोदी है, जो देश में पुराने ‘माई-बाप’ कल्चर को चलाने वालों के सामने चट्टान की तरह खड़ा है। मुझमें हिम्मत है, इसलिए जो बातें मैंने पहले कही थीं, आज अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आपके सामने आया हूं।”

उन्होंने साल 2013 के अपने पुराने भाषण की याद दिलाते हुए कहा कि जब उन्होंने इसी संस्थान के मंच से ‘मेड इन इंडिया’ की वकालत की थी, तब उस समय के इकोसिस्टम के लोग इसका मतलब ही नहीं समझ पाए थे। उन्हें लगता था कि भारत में ऐसा कुछ होना नामुमकिन है। पीएम ने कहा कि उसी नकारात्मक सोच में पले-बढ़े लोग आज भी मजाक उड़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन आज पूरी दुनिया भारत के ‘मेक इन इंडिया’ की धमक और उसकी असली ब्रांड वैल्यू देख रही है।

और पढ़ें: हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई…जानिए कौन हैं अपनी-अपनी कम्युनिटी के सबसे बड़े रईस और कितनी है संपत्ति| India richest Man

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds